एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | कोविड-19: चीनी कंपनी से 11 लाख टीके खरीदेगा पाकिस्तान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने चीन की सरकारी कंपनी सिनोफार्म द्वारा विकसित कोविड-19 के टीके की 11 लाख खुराक खरीदने का फैसला किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यहां बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विदेश की खबरें | कोविड-19: चीनी कंपनी से 11 लाख टीके खरीदेगा पाकिस्तान

इस्लामाबाद, 31 दिसंबर पाकिस्तान ने चीन की सरकारी कंपनी सिनोफार्म द्वारा विकसित कोविड-19 के टीके की 11 लाख खुराक खरीदने का फैसला किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यहां बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश में कोविड-19 के 2,475 नये मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 4,79,715 पहुंच गई है।

चीन ने कोविड-19 के अपने पहले एवं सिनोफार्म कंपनी द्वारा स्वदेश विकसित टीके के इस्तेमाल को बृहस्पतिवार को सशर्त मंजूरी दी।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले सिनोफार्म ने कहा था कि इसका टीका तीसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षण के अंतरिम नतीजों में 79.34 प्रतिशत कारगर रहा है और एंटीबॉडी-पॉजीटिव रूपांतरण दर 99.52 प्रतिशत रही है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाएं मंत्रालय ने कहा कि बुधवार को मंत्रिमंडल की एक विशेष समिति की बैठक में टीके खरीदने का फैसला किया गया।

हालांकि, पाकिस्तान के औषधि नियामक प्राधिकरण ने टीके के आपात उपयोग की अब तक अनुमति नहीं दी है। इसकी मंजूरी मिलने के बाद इसे 2021 की प्रथम तिमाही में अग्रिम मोर्चे के सभी स्वास्थ्यकर्मियों को लगाया जाएगा।

इस बीच, पाकिस्तान में कोविड-19 से 58 और लोगों की मौत हो जाने से कुल मृतक संख्या बढ़ कर 10,105 पहुंच गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2020 05:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).