देश की खबरें | कोविड-19: देश में संक्रमितों की संख्या 1,98,706 हुई और मृतकों की संख्या 5,598 पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 8,171 नए मामले सामने आने के बाद मंगलवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,98,706 हो गई। वहीं इस खतरनाक वायरस से 204 और लोगों की मौत के साथ ही देश में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,598 हो गया।

जियो

नयी दिल्ली, दो जून देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 8,171 नए मामले सामने आने के बाद मंगलवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,98,706 हो गई। वहीं इस खतरनाक वायरस से 204 और लोगों की मौत के साथ ही देश में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,598 हो गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अभी 97,581 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 95,526 संक्रमित लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: पालघर में सर्वेक्षण के लिए पहुंची राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम, स्थिति का लिया जायजा : 2 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 48.07 फीसदी मरीज स्वस्थ हुए हैं।

सोमवार सुबह से अब तक 204 लोगों की मौत हुई है जिनमें से सबसे ज्यादा 76 मौतें महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद दिल्ली में 50, गुजरात में 25, तमिलनाडु में 11 लोगों की मौत हुई।

यह भी पढ़े | North India Rain Alert: दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ हिस्सों में गरज और तेज हवाओं के साथ होगी बारिश.

पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में आठ-आठ लोगों की मौत हुई। इसके अलावा तेलंगाना में छह, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चार-चार तथा बिहार और जम्मू-कश्मीर में तीन-तीन, आंध्र प्रदेश में दो और हरियाणा, कर्नाटक, केरल और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

महाराष्ट्र में अब तक 2,362 लोगों की मौत हो चुकी है और यह राज्य मृतकों की सूची में शीर्ष पर है। इसके बाद गुजरात में 1,063, दिल्ली में 523, मध्य प्रदेश में 358 और पश्चिम बंगाल में 335 लोगों की मौत हुई।

उत्तर प्रदेश में अब तक 217 लोगों की मौत हुई है। राजस्थान में 198, तमिलनाडु में 184, तेलंगाना में 88, आंध्र प्रदेश में 64, कर्नाटक में 52, पंजाब में 45, जम्मू-कश्मीर में 31 और बिहार में 24 लोगों की मौत हुई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में 21, केरल में 10 और ओडिशा में सात लोगों की मौत इस खतरनाक वायरस से हो चुकी है। उत्तराखंड में छह और हिमाचल प्रदेश तथा झारखंड में पांच-पांच, चंडीगढ़ और असम में चार-चार, मेघालय और छत्तीसगढ़ में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

वहीं मृतकों में 70 फीसदी ऐसे लोग हैं जो पहले से ही अन्य बीमारियों के शिकार थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी