देश की खबरें | कोविड-19: चौबीस घंटे में जम्मू कश्मीर और गोवा में किसी की मौत नहीं, केरल में 15 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर और गोवा में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई जबकि केरल में महामारी से 15 लोगों ने दम तोड़ दिया।

श्रीनगर/पणजी/तिरुवनंतपुरम, तीन मार्च जम्मू कश्मीर और गोवा में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई जबकि केरल में महामारी से 15 लोगों ने दम तोड़ दिया।

जम्मू कश्मीर में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 104 नए मामले सामने आए और पिछले चौबीस घंटे में महामारी से किसी भी मौत नहीं हुई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इसी के साथ कुल मामले बढ़कर 1,26,693 हो गए।

संघ शासित क्षेत्र में अभी कोविड-19 के 875 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 1,23,860 मरीज ठीक हो चुके हैं।

वहीं, तटवर्ती राज्य गोवा में संक्रमण के 70 नए मामले सामने आए जिसके बाद बुधवार को कुल मामले बढ़कर 55,143 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले चौबीस घंटे में महामारी से किसी की मौत नहीं हुई।

गोवा में अभी 610 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 53,737 मरीज ठीक हो चुके हैं।

इसी बीच दक्षिणी राज्य केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,765 नए मामले सामने आए तथा 15 और मरीजों की मौत हो गई।

इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 10,67,393 हो गए।

राज्य में मृतकों की संख्या 4,241 पर पहुंच गई है और अब तक 10,16,515 मरीज ठीक हो चुके हैं।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री के. के. शैलजा ने यह जानकारी दी। वर्तमान में राज्य में 45,955 मरीज उपचाराधीन हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान