देश की खबरें | कोविड-19ः पंजाब में रात्रि कर्फ्यू एक जनवरी तक बढ़ाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को राज्य के सभी शहरों में रात्रि कर्फ्यू की समयसीमा बढ़ाकर एक जनवरी करने के आदेश दिए। यहां जारी एक आधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 11 दिसंबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को राज्य के सभी शहरों में रात्रि कर्फ्यू की समयसीमा बढ़ाकर एक जनवरी करने के आदेश दिए। यहां जारी एक आधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई।

इससे पहले, राज्य में कोविड-19 की दूसरी लहर की आशंका के चलते एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया था।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: प्रदर्शनकारी किसानों के आराम के लिए लाई गई फूट मसाजर, देखें तस्वीरें.

उधर, पंजाब में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 549 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 29 और मरीजों की मौत हो गई

यह भी पढ़े | Online Betting App Scam: ईडी की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राष्ट्रीय हवाला रैकेट मामले में क्रिप्टोकरेंसी व्यापारी नाइसर कोठारी गिरफ्तार.

विवाह और अन्य समारोहों में कोविड संबंधी दिशा निर्देशों का पालन न किये जाने की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता को निर्देश दिया कि वैवाहिक समारोहों में कड़ाई से प्रतिबंध का पालन कराया जाए और नियम का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाए।

वक्तव्य के अनुसार सिंह ने आदेश दिया कि एक जनवरी तक भीतर आयोजित होने वाले विवाह समारोहों में 100 और बाहर (खुले स्थान वाले) आयोजनों में 250 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकते।

सिंह ने कहा कि निषिद्ध और सूक्ष्म निषिद्ध क्षेत्रों में जांच की संख्या बढ़ाकर सौ प्रतिशत तक सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि दिल्ली के पास प्रदर्शन स्थल से लौट कर आने वाले किसानों पर भी निगरानी रखी जाए।

उधर, पंजाब में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 549 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 29 और मरीजों की मौत हो गई।

नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,59,099 हो गए।

चिकित्सा बुलेटिन के अनुसार अब तक राज्य में कोविड-19 से 5,036 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य में अभी 7,286 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 1,46,777 मरीज ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान