एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19: भारत में संक्रमण के 12,000 से अधिक नए मामले आए सामने, 78 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 12,059 नए मामले सामने आये, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,08,26,363 हो गई है और इस महीने यह तीसरा मौका है जब एक दिन में मरने वालों की संख्या 100 से नीचे रही । स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | कोविड-19: भारत में संक्रमण के 12,000 से अधिक नए मामले आए सामने, 78 और लोगों की मौत

नयी दिल्ली, सात फरवरी देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 12,059 नए मामले सामने आये, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,08,26,363 हो गई है और इस महीने यह तीसरा मौका है जब एक दिन में मरने वालों की संख्या 100 से नीचे रही । स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी के कारण देश में 78 और लोगों की मौत हो गयी जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,54,996  हो गई है। इसमें कहा गया है कि इस महामारी से होने वाली मृत्यु के दैनिक आंकड़ों में यह संख्या पिछले नौ महीने में सबसे कम है। कोरोना वायरस के मरीजों की मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत है।

देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों में से 1,05,22,601 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। इसी के साथ संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर में इजाफा हुआ है और यह 97.20 प्रतिशत हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन संक्रमितों की संख्या दो लाख से कम है। इस समय 1,48,766 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.37 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, छह फरवरी तक कुल 20,13,68,378 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 6,95,789 नमूनों की जांच शनिवार को की गई।

पिछले 24 घंटे में 78 संक्रमित लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 25, केरल में 16, पंजाब में पांच और दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश से चार-चार लोगों की मौत हुई।

देश में अब तक कुल 1,54,996 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में 51,280, तमिलनाडु में 12,382, कर्नाटक में 12,233, दिल्ली में 10,877, पश्चिम बंगाल में 10,202, उत्तर प्रदेश में 8,686 और आंध्र प्रदेश में 7,159 लोगों की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

सिम्मी रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2021 02:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).