एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19: भारत में संक्रमण के 12,000 से अधिक नए मामले, 78 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 12,059 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,08,26,363 हो गई है और दैनिक मृत संख्या इस माह में तीसरी बार 100 से नीचे रही है।

देश की खबरें | कोविड-19: भारत में संक्रमण के 12,000 से अधिक नए मामले, 78 और लोगों की मौत

नयी दिल्ली, सात फरवरी भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 12,059 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,08,26,363 हो गई है और दैनिक मृत संख्या इस माह में तीसरी बार 100 से नीचे रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी के कारण 78 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,54,996  हो गई है। इस महामारी से होने वाली मृत्यु के दैनिक आंकड़ों में यह संख्या पिछले नौ महीने में सबसे कम है। कोरोना वायरस के मरीजों की मृत्युदर 1.43 प्रतिशत है।

देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों में से 1,05,22,601 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। इसी के साथ संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर में इजाफा हुआ है और यह 97.20 प्रतिशत हो गई है।

देश में उपचाराधीन लोगों की संख्या दो लाख से कम रही। इस समय 1,48,766 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.37 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, छह फरवरी तक कुल 20,13,68,378 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 6,95,789 नमूनों की जांच शनिवार को की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2021 11:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).