देश की खबरें | कोविड-19 : रोजाना नये मामलों की तुलना में रोजाना ठीक होने वालों की संख्या अधिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या पिछले 33 दिनों से नये मामलों की तुलना में अधिक है। यह जानकारी बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर देश में कोविड-19 संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या पिछले 33 दिनों से नये मामलों की तुलना में अधिक है। यह जानकारी बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

इसने कहा कि 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस से 20,549 लोग संक्रमित पाए गए। इसी दौरान 26,572 संक्रमित लोग ठीक हुए जिससे उपचाररत मरीजों की संख्या में कमी आई।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत में अभी तक 98,34,141 व्यक्ति संक्रमण से उबर चुके हैं। यह पूरी दुनिया में सर्वाधिक संख्या है। ठीक होने की दर भी करीब 96 फीसदी पहुंच गई है।’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ठीक होने वालों और उपचाराधीन मरीजों के बीच का अंतर लगातार बढ़ रहा है।’’

भारत में उपचाररत मरीजों की संख्या 2,62,272 है जो कुल मामलों का महज 2.56 फीसदी है।

वैश्विक स्तर पर तुलना करने पर भारत में प्रति दस लाख की आबादी पर संक्रमण के मामले पूरी दुनिया में सबसे कम (7423) है। रूस, इटली, ब्राजील, फ्रांस और अमेरिका जैसे देशों में प्रति दस लाख की आबादी पर मामले काफी ज्यादा हैं।

नये मामलों में 78 फीसदी से अधिक मामले, दस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्रित हैं।

महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक, 5572 मरीज ठीक हुए हैं। केरल में 5029 संक्रमित ठीक हुए हैं जबकि छत्तीसगढ़ में 1607 व्यक्ति ठीक हुए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि नये मामलों में 79.24 फीसदी मामले दस राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं।

केरल में एक दिन में सर्वाधिक नए 5,887 मामले, महाराष्ट्र में 3018 नए मामले जबकि पश्चिम बंगाल में 1244 नए मामले सामने आए।

पिछले 24 घंटे में 286 लोगों की मौत हुई है।

अधिकतर लोगों की मौत दस राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों में हुई। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 68 लोगों की मौत हुई है। पश्चिम बंगाल और दिल्ली में क्रमश: 30 और 28 लोगों की मौत हुई है।

भारत में कोविड-19 से रोजाना मौत की संख्या में लगातार कमी हो रही है। भारत में प्रति दस लाख की आबादी पर मौत का आंकड़ा 107 है जो पूरी दुनिया में सबसे कम है।

नीरज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान