जरुरी जानकारी | कोविड-19 : इंदौर में दूध की खपत गिरी, खुदरा ग्राहकों के लिए दाम घटाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में दूध के उत्पादन के मुकाबले इसकी खपत गिरती जा रही है। इसके मद्देनजर विक्रेताओं ने खुदरा ग्राहकों के लिए मंगलवार से खुले दूध के दाम एक रुपया प्रति लीटर घटा दिए हैं।

इंदौर, एक दिसंबर मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में दूध के उत्पादन के मुकाबले इसकी खपत गिरती जा रही है। इसके मद्देनजर विक्रेताओं ने खुदरा ग्राहकों के लिए मंगलवार से खुले दूध के दाम एक रुपया प्रति लीटर घटा दिए हैं।

इंदौर दूध विक्रेता संघ के अध्यक्ष भारत मथुरावाला ने बताया, "जिले के ग्राहकों को अब खुला दूध 47 रुपये प्रति लीटर के स्थान पर 46 रुपये प्रति लीटर के भाव में मिलेगा।"

यह भी पढ़े | Government Jobs 2020: राज्य, केंद्र, रेलवे, बैंक, आर्मी, नेवी, डिफेंस और पुलिस की लेटेस्ट सरकारी भर्तियों की पूरी लिस्ट यहां करें चेक.

उन्होंने बताया कि जिले में हर रोज करीब 13 लाख लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है, जबकि इसकी दैनिक खपत घटकर 10 लाख लीटर के आसपास रह गई है।

मथुरावाला ने बताया कि कोविड-19 का प्रकोप शुरू होने के बाद पिछले आठ महीनों के दौरान जिले में दूध की खपत लगातार घटती देखी गई है। उन्होंने कहा, "महामारी की नयी लहर के चलते अब प्रशासन ने सभी दुकानें और रेस्तरां रात आठ बजे तक बंद करने करने का आदेश जारी किया है। इसके बाद दूध का कारोबार और घट गया है।"

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, पेंशनर्स को भी होगा फायदा.

मथुरावाला ने बताया कि हाल ही में दुधारू मवेशियों के आहार की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद दूध की कीमतें भी घटाने का फैसला किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि करीब 35 लाख की आबादी वाले इंदौर जिले में 24 मार्च से लेकर 30 नवंबर तक कोविड-19 के कुल 42,691 मरीज मिले हैं। इनमें से 763 मरीजों की मौत हो चुकी है।

हर्ष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\