जरुरी जानकारी | कोविड- 19 की अनिश्चितता दूर होने के बाद हो सकती है नये वित्तीय उपायों की घोषणा: सीईए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी से जुड़ी अनिश्चितता के समाप्त होते ही सरकार मांग बढ़ाने के लिये नये वित्तीय उपायों की घोषणा कर सकती है। मुख्य आर्थिक सलाहकार के वी सुब्रमणियम ने बुधवार को यह कहा। इस दौरान उन्होंने मौजूदा परिस्थितियों का मुकाबला करने के लिये नीतियां बनाये जाने को महत्वपूर्ण बताया।

नयी दिल्ली, 22 जुलाई कोरोना वायरस महामारी से जुड़ी अनिश्चितता के समाप्त होते ही सरकार मांग बढ़ाने के लिये नये वित्तीय उपायों की घोषणा कर सकती है। मुख्य आर्थिक सलाहकार के वी सुब्रमणियम ने बुधवार को यह कहा। इस दौरान उन्होंने मौजूदा परिस्थितियों का मुकाबला करने के लिये नीतियां बनाये जाने को महत्वपूर्ण बताया।

प्रमुख वाणिज्य एवं उद्योग मंडल फिक्की द्वारा आयोजित वेबिनार को संबोधित करते हुये सुबमणियम ने कहा कि कोविड- 19 का टीका यदि तैयार हो जाता है तो इस महामारी को लेकर बाजार में व्याप्त अनिश्चितता काफी हद तक कम हो जायेगी।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार अपने स्तर पर वह कर रही है जो कि सरकारी खपत बढ़ाने के मामले में जरूरी है लेकिन इसमें समय और परिस्थिति काफी महत्वपूर्ण है ... जब तक अनिश्चितता व्याप्त है, यहां तक कि लोगों की जेब में यदि पैसा है भी तो भी वह उसे बैंक में रखना ही पसंद करेंगे।’’

सुब्रमणियम ने उदाहरण देते हुये कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खोले गये खातों में जमा राशि में 20,000 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि अनिश्चितता के चलते लोग खर्च करने के बजाय इसकी बचत कर रहे हैं। यहां तक कि जनधन खाताधारक भी धन को खर्च करने के बजाय उसकी बचत कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

उन्होंने कहा, ‘‘कहने का तात्पर्य यह है कि यदि टीका तैयार हो जाता है तो अनिश्चितता दूर होगी। और मेरा मानना है कि वह समय वित्तीय प्रोत्साहनों के लिये काफी उचित होगा, उससे निश्चित ही मांग बढ़ेगी, यहां तक की महंगी और दूसरे गैर- जरूरी उत्पादों की भी मांग बढ़ेगी।’’

सुब्रमणियम ने कहा कि मांग महत्वपूर्ण है, परिस्थितियों का मुकाबला करने वाली नीतियां महत्वपूर्ण है लेकिन इसके साथ ही खर्च किये गये धन के सही मूल्य के लिये समय भी काफी महत्वपूर्ण है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि सरकार आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिये भविष्य में और कदम उठाने को तैयार है।

कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न स्थिति से अर्थव्यवस्था को उबारने के लिये सरकार ने मई में 20.97 लाख करोड़ रुपये के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की है। विशेषज्ञों और विश्लेकों का मानना है कि यह पैकेज जीडीपी का करीब 10 प्रतिशत है और इसमें ज्यादातर आपूर्ति पक्ष पर जोर दिया गया है लेकिन मांग पक्ष की अड़चनां को यह दूर नहीं करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\