कोविड-19 लॉकडाउन में ढील के दौरान की जा सकती है यात्रियों की बुखार जांच
मीडिया में आयी खबरों में यह सूचना दी गई है।
लंदन, दो मई कोरोना वायरस संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए लागू लॉकडाउन में ढील देने की शुरुआत करने के दौरान ब्रिटेन में सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करने वालों को घर से निकलने से पहले अपना-अपना बुखार जांचने का निर्देश दिया जा सकता है।
मीडिया में आयी खबरों में यह सूचना दी गई है।
गौरतलब है कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने वादा किया था कि अगले बृहस्पतिवार को सामाजिक दूरी संबंधी निर्देशों की समीक्षा करने के बाद ब्रिटेन से लॉकडाउन समाप्त करने के संबंध में एक ‘‘विस्तृत योजना’’ प्रस्तुत करेंगे।
इस सप्ताह के शुरुआत में डाउनिंग स्ट्रीट में अपने संबोधन में जॉनसन ने कहा था, ‘‘आपको अगले सप्ताह एक रोडमैप मिलेगा, तमाम विकल्प मिलेंगे।’’
बहरहाल, इस बीच आधिकारिक सलाह यही है कि लोग घर में ही रहें और जितना संभव हो, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने से बचें।
परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि विशेषज्ञ लगातार पूरी दुनिया में उठाए जा रहे सबसे उचित/सही कदमों का विश्लेषण कर रहे हैं और सरकार कोई नया कदम उठाने से पहले उपलब्ध वैज्ञानिक तथ्यों पर गौर करेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 07:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

