देश की खबरें | कोविड-19 : इंदौर में संक्रमितों की संख्या में उछाल के बाद शादी-शवयात्रा में लोगों की संख्या सीमित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी के मरीजों की संख्या में पिछले एक हफ्ते के दौरान उछाल के मद्देनजर प्रशासन ने पाबंदियों की डोर कसनी शुरू कर दी है।
इंदौर (मध्य प्रदेश), 16 जुलाई देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी के मरीजों की संख्या में पिछले एक हफ्ते के दौरान उछाल के मद्देनजर प्रशासन ने पाबंदियों की डोर कसनी शुरू कर दी है।
अधिकारियों ने बताया कि जिलाधिकारी मनीष सिंह के बृहस्पतिवार से लागू आदेश के मुताबिक शादी समारोहों और शवयात्राओं में अब अधिकतम 20-20 लोग शामिल हो सकेंगे। जन्मदिन और शादी की सालगिरह की पार्टियां संबंधित मेजबानों के घरों में ही आयोजित की जा सकेंगी और इनमें अधिकतम 10 मेहमानों को बुलाया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने आगामी त्योहारों से पहले सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक आयोजनों और मूर्तियों व झांकियों की स्थापना पर प्रतिबंध लगा दिया है। आम लोगों को अपने घरों में ही पूजा-पाठ करने और त्योहार मनाने की सलाह दी गयी है।
इस बीच, इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 136 नये मामले मिलने के बाद इस महामारी के मरीजों की कुल तादाद बढ़कर 5,632 पर पहुंच गयी है।
यह भी पढ़े | Coronavirus in India: बीते 24 घंटों का फिर टूटा रिकॉर्ड, 32,695 नए मामले आए सामने, 606 की मौत .
उन्होंने यह भी बताया कि जिले में अब तक कुल 280 मरीज कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आकर दम तोड़ चुके हैं, जबकि 4,087 लोग इलाज के बाद इस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।
जिले में कोविड-19 के प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी।
हर्ष
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)