देश की खबरें | भारत में लगातार आठवें दिन कोविड-19 से 1,000 से कम मरीजों की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 से उबरने वाले मरीजों की संख्या 60 लाख के आंकड़े को पार कर गई है, जबकि इस महामारी से लगातार आठवें दिन 1,000 से कम मरीजों की मौत हुई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर भारत में कोविड-19 से उबरने वाले मरीजों की संख्या 60 लाख के आंकड़े को पार कर गई है, जबकि इस महामारी से लगातार आठवें दिन 1,000 से कम मरीजों की मौत हुई है।

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार तीन दिनों से नौ लाख के आंकड़े से कम बनी हुई है।

यह भी पढ़े | Cow Smugglers Caught in CCTV: राजस्थान के भरतपुर में गाय चुराते गो-तस्कर सीसीटीवी में कैद, जांच में जुटी पुलिस.

वहीं, देश में 918 और लोगों की मौत हो जाने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,08,334 हो गई है।

भारत में कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। साथ ही भारत, कोविड-19 के मरीजों के अधिकतम संख्या में संक्रमण मुक्त होने के साथ विश्व में अग्रणी स्थान बनाए हुए है।

यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के हस्तक्षेप को लेकर चीफ जस्टिस से की शिकायत.

मंत्रालय ने कहा कि जिन शीर्ष पांच राज्यों में कोविड-19 के अधिकतम मरीज हैं (कुल उपचाराधीन मरीजों के 61 प्रतिशत), वहां आधे से अधिक मरीज (54.3 प्रतशित) स्वस्थ हुए हैं।

मंत्रालय की वेबसाइट पर सुबह आठ बजे अद्यतन किये गये आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में भारत में कोविड-19 से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़ कर 60,77,976 हो गई। इस तरह संक्रमण मुक्त होने की दर 86.17 प्रतिशत है।

वहीं, संक्रमण के 74,383 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 70,53,806 हो गई है।

मंत्रालय ने कहा कि पिछले लगातार आठ दिनों से 1,000 से कम मरीजों की मौत हो रही है।

आंकड़ों के मुताबिक देश में अभी 8,67,496 मरीज उपचाराधीन हैं, जो कुल मामलों का 12.30 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक मामले केरल में (11,000 से अधिक) सामने आये हैं। उसके बाद महाराष्ट्र का स्थान है।  

पिछले 24 घंटे में जिन 918 लोगों की मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र में 308, कर्नाटक में 102, तमिलनाडु में 67, पश्चिम बंगाल में 62, उत्तर प्रदेश में 60, दिल्ली में 48, छत्तीसगढ़ में 39 और आंध्र प्रदेश में 35 लोगों की मौत हुई है।

देश में संक्रमण के कारण अब तक कुल 1,08,334 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 40,040, तमिलनाडु में 10,187, कर्नाटक में 9,891, उत्तर प्रदेश में 6,353, आंध्र प्रदेश में 6,194, दिल्ली में 5,740, पश्चिम बंगाल में 5,563, पंजाब में 3,798 और गुजरात में 3,775 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\