देश की खबरें | कोविड-19 से पंजाब में 49 तथा हरियाणा में 10 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,705 नए मामले सामने आए और इस दौरान हरियाणा में 1,959 और लोग संक्रमित पाए गए।

चंडीगढ़, तीन अप्रैल पंजाब में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,705 नए मामले सामने आए और इस दौरान हरियाणा में 1,959 और लोग संक्रमित पाए गए।

पंजाब सरकार की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, कोविड-19 से राज्य में 49 और मरीजों की मौत हो गई।

इन नये मामलों के आने से पंजाब में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,48,454 हो गई और मृतकों की संख्या 7032 पर पहुंच गई।

इस बीच, हरियाणा में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से दस और मरीजों की मौत हो गई।

हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले बढ़कर 2,96,229 हो गए और महामारी से मरने वालों की संख्या 3,184 पर पहुंच गई।

पंजाब में अब तक 2,16,108 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 3,162 मरीज उपचाराधीन हैं। हरियाणा में अभी कोविड-19 के 11,787 मरीज उपचाराधीन हैं।

इस बीच, पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन ने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि इस महीने के भीतर 45 साल की उम्र से अधिक के लोगों को टीका दिया जाए।

उन्होंने हर जिले के प्रशासनिक प्रभारी सचिव को टीकाकरण की निगरानी करने का निर्देश दिया है।

कोविड टीकाकरण की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक में मुख्य सचिव को बताया गया कि राज्य में अब तक लगभग 10 लाख लोगों को टीका दिया जा चुका है और आगामी दो सप्ताह में 32 लाख नागरिकों को टीका देने की योजना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान