एजेंसी न्यूज

उत्तर प्रदेश में COVID-19 संक्रमित 353 लोगों की और मौत, 26780 नए मरीज

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 353 और लोगों की मौत हो गई तथा 26780 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई. एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 353 और मरीजों की मौत हो गई.

उत्तर प्रदेश में COVID-19 संक्रमित 353 लोगों की और मौत, 26780 नए मरीज
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

लखनऊ, छह मई: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 353 और लोगों की मौत हो गई तथा 26780 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई. एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 353 और मरीजों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14504 हो गई है. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 26780 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है. वहीं, इसी दौरान 28902 मरीज ठीक भी हुए हैं. राज्य में इस समय 259844 कोविड-19 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है.

प्रसाद ने कहा कि 30 अप्रैल तक प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 310783 थी मगर संक्रमण से उबरने की दर बढ़ने की वजह से अब इसमें 51000 से ज्यादा की कमी हो चुकी है.

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 225000 से ज्यादा नमूनों की जांच की गई और इनमें से 112000 आरटी पीसीआर टेस्ट थे. प्रदेश में अब तक चार करोड़ 22 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे चौधरी जयपाल सिंह का कोविड-19 से निधन

इस बीच, राज्य सरकार ने प्रदेश के 97000 गांवों में कोरोना टेस्टिंग की मुहिम शुरू कर दी है. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक समीक्षा बैठक में कहा कि प्रदेश के 97000 गांवों में कोविड-19 टेस्टिंग और स्क्रीनिंग का काम शुरू हो गया है. इसके अलावा प्रदेश में टीकाकरण का काम भी समुचित रफ्तार से चल रहा है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2021 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).