एजेंसी न्यूज

कोरोना से जंग: अमेरिका-ब्राजील के बाद अब मॉरीशस और सेशेल्स की भी भारत ने की मदद, मोदी सरकार ने भेजी जीवन रक्षक दवाएं

पोर्ट लुई स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि मॉरीशस की उपप्रधानमंत्री लीला देवी एल डूकुन ने दिल्ली से एयर इंडिया के विशेष कार्गो विमान से यहां बुधवार शाम पहुंची हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की पांच लाख गोलियों की खेप प्राप्त की.

कोरोना से जंग: अमेरिका-ब्राजील के बाद अब मॉरीशस और सेशेल्स की भी भारत ने की मदद, मोदी सरकार ने भेजी जीवन रक्षक दवाएं
कोरोना वायरस का प्रकोप (Photo Credits: Twitter)

पोर्ट लुई: भारत ने बुधवार को मॉरीशस (Mauritius) और सेशेल्स (Seychelles) को कोरोना वायरस महामारी (Covid-19 epidemic) से निटपने के लिए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन (Hydroxychloroquine) दवा सहित जीवन रक्षक दवाओं का उपहार दिया. पोर्ट लुई (Port Louis) स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि मॉरीशस की उपप्रधानमंत्री लीला देवी एल डूकुन ने दिल्ली से एयर इंडिया के विशेष कार्गो विमान से यहां बुधवार शाम पहुंची हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की पांच लाख गोलियों की खेप प्राप्त की. उसने कहा, ‘‘कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण उत्पन्न अभूतपूर्व मौजूदा कठिन स्थिति को देखते हुए भारत से इसके निर्यात पर प्रतिबंध जारी रहने के बावजूद इसकी यह खेप मानवीय पहलू को ध्यान में रखते हुए पहुंचायी गई.’’

बयान में कहा गया, ‘‘मॉरीशस उन कुछ देशों में से एक है जिसने कुछ देशों को प्रदान की गयी विशेष छूट के तहत इस दवा की आपूर्ति प्राप्त की. यह हमारे दोनों देशों के बीच अद्वितीय संबंधों को प्रदर्शित करता है.’’ उसने कहा कि यह खेप मॉरीशस के लिए भेजी गई 13 टन आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं का हिस्सा थी. यह आवश्यक दवाओं की पहली खेप है और आने वाले हफ्तों में एक दूसरी खेप आएगी. यह भी पढ़ें: कोविड-19: अमेरिका में मृतकों की संख्या 25,000 के पार, एक दिन में 2,129 लोगों की मौत

भारत ने साथ ही कोविड-19 संकट के मद्देनजर सेशेल्स को चार टन आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं की पहली खेप भी भेंट की. सेशेल्स में भारत के उच्चायोग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘ये दवाएं सेशेल्स सरकार से अनुरोध के आधार पर खरीदी गई थीं. यह खेप एअर इंडिया के विशेष चार्टर बोइंग 787 की उड़ान से सेशेल्स में लाई गई.’’

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2020 12:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).