एजेंसी न्यूज

कोविड-19 : भारत में संक्रमण मुक्त हो रहे लोगों के अनुपात में वृद्धि : नीति आयोग के सीईओ

उन्होंने संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों के प्रतिशत में और सुधार के लिए उन राज्यों और जिलों में कड़ी मेहनत करने की जरुरत बतायी है जहां संक्रमित लोगों की संख्या ज्यादा है।

कोविड-19 : भारत में संक्रमण मुक्त हो रहे लोगों के अनुपात में वृद्धि : नीति आयोग के सीईओ
जमात

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा है कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि हो रही है और 19 अप्रैल को जहां 15 प्रतिशत लोग संक्रमण मुक्त हो रहे थे वहीं बुधवार, 29 अप्रैल को उनका प्रतिशत 24.56 है।

उन्होंने संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों के प्रतिशत में और सुधार के लिए उन राज्यों और जिलों में कड़ी मेहनत करने की जरुरत बतायी है जहां संक्रमित लोगों की संख्या ज्यादा है।

कांत ने ट्वीट किया है, ‘‘यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 7700 से ज्यादा लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही, कोविड-19 से स्वस्थ्य होने वालों का हमारा प्रतिशत सुधर गया है। 19 अप्रैल को जहां यह 15 प्रतिशत था, वहीं 26 अप्रैल को यह 19.2 और आज, 29 अप्रैल को यह 24.56 प्रतिशत है। संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों के प्रतिशत में सुधार के लिए उन राज्यों और जिलों में कड़ी मेहनत करने की जरुरत है जहां संक्रमित लोगों की संख्या अधिक है।’’

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बुधवार तक देश में कोरोना वायरस संक्रमण से 1,008 लोगों की मौत हुई है जबकि 31,787 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। गौरतलब है कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 71 लोगों की मौत हुई है।

देश में फिलहाल कोरोना वायरस से संक्रमित 22,982 लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि 7,796 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और एक व्यक्ति विदेश चला गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, आंकड़ों को देखें तो कोविड-19 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने की दर 24.52 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 11:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).