मेरठ में कोविड-19 से एक डॉक्टर की मौत, कुल सात नये मामले सामने आए
वहीं मेरठ में सोमवार को मृतक डॉक्टर सहित सात और लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 334 हो गई है।
मेरठ,18 मई उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण की वजह से एक वरिष्ठ डॉक्टर की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 20 हो गई है। मेरठ में कोरोना से पहले डॉक्टर की मौत हुई है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके गर्ग ने इसकी पुष्टि की है।
वहीं मेरठ में सोमवार को मृतक डॉक्टर सहित सात और लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 334 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक वैशाली कॉलोनी निवासी करीब 73 वर्षीय वरिष्ठ डॉक्टर की मौत निजी अस्पताल में तब हुई जब उन्हें चिकित्सा महाविद्यालय ले जाया जा रहा था।
विभाग ने बताया कि रास्ते में दिल का दौरान पड़ने से चिकित्सक की मौत हुई है।
इनके अलावा जिन लोंगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमें एक मरीज खैरनगर के पास का है। इसके अलावा एक अन्य राज्य से आया यात्री है। वहीं खैरनगर स्थित दुवा की दुकान में काम करने वाले युवक के भी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। डॉ. राजकुमार का कहना है कि दो दिन पहले इनके नमूने जांच के लिए भेजे गए थे जिसकी रिपोर्ट सोमवार को आई। सभी संक्रमितों को कोविड वार्ड में भर्ती कराया है।
उन्होंने बताया कि जिले में कुल 334 मामले सामने आए हैं जिनमें से 146 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
सं
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

