COVID19: कोरोना महामरी को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मंत्रालयों और राज्यों को परामर्श किया जारी

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कैदियों, पुलिसकर्मियों और असंगठित क्षेत्र के कामगारों के अधिकारों की रक्षा की जरुरतों पर बल देते हुए विभिन्न मंत्रालयों और राज्यों को परामर्श जारी किया है. आयोग के अनुसार, समिति समाज के वंचित तबके पर कोविड-19 के प्रभावों का अध्ययन करेगी.

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (Photo Credits: Facebook)

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर: कोविड-19 (COVID19) महामारी के मद्देनजर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने कैदियों, पुलिसकर्मियों और असंगठित क्षेत्र के कामगारों के अधिकारों की रक्षा की जरुरतों पर बल देते हुए विभिन्न मंत्रालयों और राज्यों को परामर्श जारी किया है. आयोग ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि कोविड-19 महामारी और उसके कारण लागू हुए लॉकडाउन में समाज के वंचित और संवेदनशील तबकों के अधिकारों के हनन को लेकर वह चिंतित है.

आयोग ने कहा कि उसने, "मानवाधिकार पर कोविड-19 के प्रभाव, भविष्य में उस पर प्र्रतिक्रिया के लिए विशेषज्ञों की समिति गठित की है."

यह भी पढ़ें: Coronavirus Update in Agra: आगरा में बढ़ा कूड़ों का ढेर, COVID19 के 44 और नए मामले सामने आए; शहर में कुल संक्रमितों का आकड़ा 5895

इस समिति में सिविल सोसायटी संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्वतंत्र विशेषज्ञ, संबंधित मंत्रालयों और विभागों के लोग शामिल होंगे. आयोग के अनुसार, समिति समाज के वंचित तबके पर कोविड-19 के प्रभावों का अध्ययन करेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट