देश की खबरें | कोविड-19: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री एक सप्ताह तक रहेंगे पृथक-वास में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उनके परिवार के सदस्य और उनके कार्यालय एवं आवास के कर्मचारी एक सप्ताह तक पृथक-वास में रहेंगे। हालांकि, कोविड-19 की जांच में उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला, 23 जुलाई हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उनके परिवार के सदस्य और उनके कार्यालय एवं आवास के कर्मचारी एक सप्ताह तक पृथक-वास में रहेंगे। हालांकि, कोविड-19 की जांच में उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है।

ठाकुर के कार्यालय में एक उप सचिव और मंडी के एक भाजपा नेता के संक्रमित पाए जाने के बाद उनके ओकओवर स्थित आवास से 36 और राज्य सचिवालय से 27 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई थी।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: CM योगी आदित्यनाथ ने कहा- राज्य में कोरोना टेस्टिंग क्षमता और बढ़ाने जरूरत.

अतिरिक्त सचिवालय (स्वास्थ्य) आर.डी. धीमान ने बताया कि मुख्यमंत्री, उनकी पत्नी साधना ठाकुर और दोनों बेटियों की बुधवार रात नौ बजे रिपोर्ट आई, जिसमें उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है।

वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने बताया कि मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास और सचिवालय से लिए गए सभी नमूनों की इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में जांच की गई, जिसमें सभी के संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़े | छतीसगढ़: गर्भवती महिला को बर्तन में रख नदी पार करा अस्पताल ले गए परिजन, लेकिन मिली बुरी खबर.

ठाकुर और उनके परिवार के सदस्य बुधवार दोपहर से ही पृथक-वास में हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री और अन्य सभी एक सप्ताह तक पृथक-वास में रहेंगे और पांच-छह दिन बाद उनकी फिर ls जांच की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\