विदेश की खबरें | कोविड-19: फ्रांस ने यूरोपीय संघ के बाहर से आने वाले लोगों के लिए सीमाएं बंद करने की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पेरिस, 30 जनवरी (एपी) फ्रांस ने कहा है कि यूरोपीय संघ के बाहर से आने वाले लोगों के लिए रविवार से वह अपनी सीमाएं बंद कर रहा है। फ्रांस का यह कदम कोरोना वायरस के नए स्वरूप को फैलने से रोकने के लिए है ताकि तीसरा लॉकडाउन लगाने को मजबूर नहीं होना पड़े।

पेरिस, 30 जनवरी (एपी) फ्रांस ने कहा है कि यूरोपीय संघ के बाहर से आने वाले लोगों के लिए रविवार से वह अपनी सीमाएं बंद कर रहा है। फ्रांस का यह कदम कोरोना वायरस के नए स्वरूप को फैलने से रोकने के लिए है ताकि तीसरा लॉकडाउन लगाने को मजबूर नहीं होना पड़े।

फ्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां कास्तेक्स ने राष्ट्रपति पैलेस में स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी आपात बैठक के बाद शुक्रवार रात को इस बारे में घोषणा की। उन्होंने कोरोना वायरस के नए स्वरूप से ‘‘गंभीर खतरे’’ के प्रति आगाह किया।

उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ के अन्य देशों से आने वाले लोगों को भी संक्रमण मुक्त होने की पुष्टि करने के लिए जांच रिपोर्ट दिखानी होगी।

वायरस के कारण फ्रांस ने सरहद के आर-पार आवागमन की सीमाएं पहले ही तय कर रखी हैं और हवाईअड्डों तथा बंदरगाहों पर पिछले हफ्ते सख्त जांच शुरू कर दी गई। यहां अक्टूबर से ही रेस्टोरेंट, पर्यटन स्थल तथा कई होटल बंद हैं। अब फ्रांस रविवार से यहां सभी बड़े शॉपिंग केंद्रों को भी बंद कर रहा है तथा विदेशों से यात्रा को भी सीमित कर रहा है।

यहां चिकित्सक मांग कर रहे हैं कि अन्य यूरोपीय देशों की तरह फ्रांस में भी नया राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाया जाए। लेकिन ऐसे कदम के आर्थिक असर के मद्देनजर कास्तेक्स ने कहा, ‘‘हमारा कर्तव्य है कि सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहे ताकि नया लॉकडाउन लगाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़े, इस लिहाज से आने वाले दिन निर्णायक रहने वाले हैं।’’

फ्रांस उन देशों में से एक है जहां वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या सर्वाधिक है। यहां कोविड-19 के कारण 75,620 लोगों की मौत हो चुकी है।

एपी

मानसी शोभना

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\