देश की खबरें | कोविड-19 : जुलाई अंत के बाद से दिल्ली के अस्पतालों में बिस्तरों की मांग 35 फीसदी बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामले बढ़ने से महानगर के अस्पतालों में बिस्तरों की मांग 35 फीसदी बढ़ गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 अगस्त राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामले बढ़ने से महानगर के अस्पतालों में बिस्तरों की मांग 35 फीसदी बढ़ गई है।

यह जानकारी एक सरकारी आंकड़े में दी गई।

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates: कोरोना वायरस से संक्रमित 0.29% रोगी वेंटिलेटर पर, 1.93% आईसीयू में, रिकवरी रेट 76.47 प्रतिशत.

कोरोना वायरस संक्रमण के रोगियों के लिए आरक्षित बिस्तरों पर 30 जुलाई तक 18 फीसदी रोगी ही थे और 16,038 बिस्तरों में से केवल 2,958 बिस्तर ही उपयोग में थे।

दस अगस्त को यह बढ़कर 23.02 फीसदी हो गया और 11 अगस्त को 23.40 फीसदी।

यह भी पढ़े | आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग कर भारत ने टिड्डियों के प्रकोप को नियंत्रित किया: PM नरेंद्र मोदी.

दिल्ली कोरोना ऐप पर अस्पतालों की तरफ से साझा किए गए आंकड़े के मुताबिक, शनिवार को यह आंकड़ा बढ़कर यह 28 फीसदी हो गया और 14,135 बिस्तरों में 4004 बिस्तर इस्तेमाल में थे।

वेंटिलेटर युक्त कोविड आईसीयू के 1,229 बिस्तरों में से 473 (38 फीसदी) उपयोग में थे। 30 जुलाई को यह आंकड़ा 33 फीसदी था।

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू