देश की खबरें | कोविड-19: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय को अस्पताल से मिली छुट्टी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वह पिछले हफ्ते कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 30 नवंबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वह पिछले हफ्ते कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | आज वाराणसी जाएंगे पीएम मोदी, देव दीपावली के कार्यक्रम में होंगे शामिल, 6 लेन हाईवे का करेंगे उद्घाटन.

अधिकारी ने बताया कि चिकित्सक के परामर्श के अनुसार राय अगले कुछ दिन तक घर पर पृथक-वास में रहेंगे।

उन्होंने बताया, ‘‘मंत्री की सेहत ठीक होने के बाद रविवार शाम को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गईं।’’

यह भी पढ़े | Kartik Purnima 2020: देश में कार्तिक पूर्णिमा की धूम, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने खारुन नदी में किया स्नान.

राय के कोविड-19 से पीड़ित होने की पुष्टि 26 नवंबर को हुई थी जिसके बाद उन्हें साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

राय कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले अरविंद केजरीवाल सरकार के तीसरे मंत्री हैं। उनसे पहले उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी संक्रमित हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\