एजेंसी न्यूज

कोविड-19: दूरसंचार माध्यम से पुलिस कर्मियों को चिकित्सा परामर्श उपलब्ध करा रही है दिल्ली पुलिस

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कोविड-19: दूरसंचार माध्यम से पुलिस कर्मियों को चिकित्सा परामर्श उपलब्ध करा रही है दिल्ली पुलिस
जमात

नयी दिल्ली, 12 मई कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों को चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराने के वास्ते दिल्ली पुलिस ने दूरसंचार माध्यम से चौबीस घंटे की सेवा शुरू की है।

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस कर्मी लगातार जनता के संपर्क में रहते हैं इसलिए उन्हें संक्रमण होने का खतरा अधिक है।

एक बार संक्रमित होने के बाद उनके संपर्क में आने से उनके परिजनों को भी विषाणु से संक्रमित होने की आशंका बनी रहती है।

इसलिए दिल्ली पुलिस द्वारा की गई नई पहल के तहत 15 जिलों के थाना प्रभारियों ने यह सेवा शुरू की है।

थाना प्रभारियों ने डॉक्टरों की एक सूची बनाई है जिन्होंने व्यवस्था में योगदान देने के लिए सहमति जताई।

यदि किसी पुलिस कर्मी में कोविड-19 के लक्षण दिखाई देते हैं तो वे डॉक्टरों से दूरसंचार के माध्यम से सलाह ले सकते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि डॉक्टर थाना प्रभारियों और कोरोना वायरस से संक्रमण की आशंका वाले पुलिस कर्मियों को समय पर दिशा निर्देश देते हैं।

इसके अतिरिक्त पुलिस कर्मियों में घबराहट और तनाव कम करने के लिए कॉउंसलिंग भी की जा रही है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार अभी तक सौ पुलिस कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 35 उपचार के बाद स्वस्थ होकर ड्यूटी पर लौट आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).