देश की खबरें | कोविड-19 : सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच 169 दिन बाद बहाल हुई दिल्ली मेट्रो की सेवाएं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी के कारण पांच महीने से अधिक समय तक बंद रहने के बाद दिल्ली मेट्रो ने सोमवार को ‘येलो लाइन’ पर अपनी सीमित सेवाएं बहाल कीं। इस दौरान यात्री भरपूर सतर्कता बरतते नजर आए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात सितम्बर कोविड-19 महामारी के कारण पांच महीने से अधिक समय तक बंद रहने के बाद दिल्ली मेट्रो ने सोमवार को ‘येलो लाइन’ पर अपनी सीमित सेवाएं बहाल कीं। इस दौरान यात्री भरपूर सतर्कता बरतते नजर आए।

‘येलो लाइन’ दिल्ली के समयपुर बादली को गुडगांव के हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है।

यह भी पढ़े | Bihar Accident: नालंदा में ट्रक-एंबुलेंस में टक्कर, मरीज सहित 4 की मौत.

अधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण में मेट्रो सुबह के वक्त चार घंटे, 7 बजे से 11 बजे तक और शाम को चार घंटे 4 से 8 बजे तक चलेगी।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के एक अधिकारी ने बताया कि कड़ी सुरक्षा और दो गज की दूरी बनाए रखने के नियम का पालन करते हुए सेवाएं सुबह सात बजे बहाल की गईं। पहली ट्रेनें समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर के लिए और हुडा सिटी सेंटर से समयपुर बादली के लिए रवाना हुईं।

यह भी पढ़े | Jharkhand BJP Meeting: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज करेंगे बेहद अहम बैठक, आगे की रणनीति पर होगी चर्चा.

डीएमआरसी ने हुडा सिटी सेंटर से रवाना हो रही पहली ट्रेन का वीडियो ट्विटर पर साझा किया। उसने लिखा, ‘‘ हम आ रहे हैं। हम 169 दिन से आपसे नहीं मिले। यात्रा जिम्मेदारी के साथ और अतिआवश्यक होने पर ही करें। ’’

अधिकारी ने बताया कि ‘येलो लाइन’ के किसी भी स्टेशन के निषिद्ध क्षेत्र में नहीं होने की वजह से कोई भी स्टेशन बंद नहीं है।

दिन की शुरुआत में ‘येलो लाइन’ पर कश्मीरी गेट और हौज खास जैसे स्टेशनों पर यात्री मास्क पहने नजर आए।

डीएमआरसी ने एक अन्य ट्वीट में कुछ यात्रियों की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘ पांच महीने से अधिक समय बाद पहली यात्रा कर रहे लोगों के खुशहाल चेहरे।’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी मेट्रो सेवाएं बहाल होने पर खुशी जाहिर की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ मुझे ख़ुशी है कि आज से मेट्रो शुरू हो रही है। मेट्रो ने अच्छे इंतज़ाम किए हैं। हम सबको भी सावधानी बरतना चाहिए, कोई लापरवाही नहीं करनी चाहिए।’’

यात्रियों को तापमान की जांच और हाथ सैनेटाइज करने के बाद ही स्टेशन परिसर में जाने दिया जा रहा है।

दिल्ली मेट्रो के कर्मचारी और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान भी ‘फेस शील्ड’, मास्क और दस्ताने पहने दिखे।

गृह मंत्रालय ने हाल ही देश में चरणबद्ध तरीके से मेट्रो सेवाएं बहाल करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिसके बाद दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने कहा था कि वह सात से 12 सितम्बर के बीच तीन चरणों में सेवाएं बहाल करेगा।

डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि इसके तहत, ‘येलो लाइन’ या ‘लाइन 2’ और ‘रैपिड मेट्रो’ की सेवाएं कुछ सीमित घंटों के लिए बहाल की गई हैं।

कोविड-19 महामारी के कारण एनसीआर में मेट्रो सेवाएं 22 मार्च से बंद थीं। डीएमआरसी ने लोगों से अतिआवश्यक होने पर ही मेट्रो का इस्तेमाल करने की अपील की है।

डीएमआरसी ने यात्रियों से ‘आरोग्य सेतु’ एप का इस्तेमाल करने को भी कहा है।

दिल्ली में मेट्रो सेवाएं ऐसे समय में बहाल की गई हैं, जब यहां एक दिन पहले कोविड-19 के 3,256 नए मामले सामने आए थे। कोरोना वायरस के यहां कुल 1.91 लाख मामले सामने आ चुके हैं।

दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के बीच भौतिक संपर्क कम से कम सुनिश्चित करने के वास्ते कई कदम उठाये हैं।

मेट्रो ने इसके लिए स्वचालित थर्मल स्क्रीनिंग-सह-सैनेटाइजर डिस्पेंसर और ‘फुट पेडल संचालित लिफ्ट’ तैयार की हैं। मेट्रो कोच में बैठने और खड़े होते समय भी दूरी बनाए रखने को कहा गया है। इसके लिए एक कोच में सीटों पर और प्लेटफॉर्म पर स्टीकर लगाए गए हैं। जागरूकता फैलाने के लिए भी परिसर में पोस्टर लगाए गए हैं।

कोविड-19 सुरक्षा मानकों के अनुसार किसी भी स्टेशन पर लिफ्ट में एक बार में अधिकतम तीन यात्रियों को जाने की अनुमति होगी।

अधिकारियों ने कल बताया था कि ट्रेनों के रुकने की अवधि भी अब अधिक होगी। इसे प्रत्येक स्टेशन पर 10-15 सेकंड से बढ़ाकर 20-25 सेकंड किया जायेगा और ‘इंटरचेंज’ सुविधा की अवधि को 35-40 सेकंड से बढ़ाकर 55-60 सेकंड किया जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी