देश की खबरें | कोविड 19- दिल्ली में 67 दिन बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बृहस्पतिवार को 2,737 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। शहर में 67 दिन बाद एक दिन में कोविड-19 के सबसे ज्यादा मामले आए हैं। इसके बाद कुल मामले 1.82 लाख के पार चले गए। वहीं मृतक संख्या 4500 हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन सितंबर दिल्ली में बृहस्पतिवार को 2,737 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। शहर में 67 दिन बाद एक दिन में कोविड-19 के सबसे ज्यादा मामले आए हैं। इसके बाद कुल मामले 1.82 लाख के पार चले गए। वहीं मृतक संख्या 4500 हो गई है।

सितंबर में यह लगातार तीसरा दिन है जब दो हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़े | Sukhdev Dhaba of Murthal Hit By Coronavirus: मुरथल के मशहूर सुखदेव ढाबे के 65 कर्मचारी COVID-19 पॉजिटिव.

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि शहर में 19 और मरीजों की मौत हुई है।

बुधवार को 19 संक्रमितों की मौत हुई थी और 2509 मामले आए थे। एक सितंबर को मामलों की संख्या 2312 थी।

यह भी पढ़े | राजधानी दिल्ली के होटल, रेस्तरां, क्लब में 9 सितंबर से परोसा जा सकेगा शराब: सूत्र.

दिल्ली में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 17,692 है जो बुधवार को 16,502 थी।

राष्ट्रीय राजधानी में 23 जून को एक दिन में सबसे ज्यादा 3,947 मामले रिपोर्ट हुए थे।

बुलेटिन के मुताबिक, बृहस्पतिवार को कुल मामले 1,82,306 हो गए और संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 4500 पहुंच गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

\