विदेश की खबरें | कोविड-19 से मानवीय संकट गहराया, सीरिया पर प्रतिबंधों में ढील दी जानी चाहिए: भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 की वजह से मानवीय संकट गहरा हो गया है जिसे देखते हुए सीरियाई लोगों की मदद के लिए, देश पर लगाए गए प्रतिबंधों में ढील दी जानी चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र, 16 मार्च भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 की वजह से मानवीय संकट गहरा हो गया है जिसे देखते हुए सीरियाई लोगों की मदद के लिए, देश पर लगाए गए प्रतिबंधों में ढील दी जानी चाहिए।

भारत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सीरियाई लोगों की मदद के लिए तत्काल काम करना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने सोमवार को सीरिया पर हुई सुरक्षा परिषद की बैठक में यह बयान दिया।

तिरुमूर्ति ने कहा, ‘‘ सीरिया में 10 वर्ष लंबे संघर्ष ने सीरियाई लोगों को ऐसी पीड़ा दी है, जिसे बयां नहीं किया जा सकता। कोविड-19 वैश्विक महामारी ने स्थिति और बदतर कर दी है और स्वास्थ्य के बेहाल बुनियादी ढांचे को कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। बिना किसी भेदभाव, राजनीति और शर्त के, सभी सीरियाई लोगों के लिए मानवीय सहायता बढ़ाने की तत्काल जरूरत है।’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वैश्विक महामारी के कारण मानवीय संकट गहरा गया है। साथ ही उन्होंने सीरिया पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सीरियाई लोगों की मदद करने के लिए तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू