एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | कोविड-19: पाकिस्तान में सामाजिक जमावड़ों पर नये प्रतिबंध लगाने का फैसला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पांच अप्रैल से सामाजिक जमावड़ों पर नये प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

विदेश की खबरें | कोविड-19: पाकिस्तान में सामाजिक जमावड़ों पर नये प्रतिबंध लगाने का फैसला

इस्लामाबाद, 28 मार्च पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पांच अप्रैल से सामाजिक जमावड़ों पर नये प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 4,767 नये मामले सामने आने के बाद रविवार को मामलों की कुल संख्या 6,54,591 पर पहुंच गई।

राष्ट्रीय कमान और संचालन केंद्र (एनसीओसी) ने योजना और विकास मंत्री असद उमर की अध्यक्षता में हुई बैठक में महामारी की स्थिति की समीक्षा करने के बाद सामाजिक जमावड़ों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया।

एनसीओसी ने पांच अप्रैल से उन शहरों और जिलों में सभी विवाह समारोहों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया, जहां संक्रमण की दर आठ प्रतिशत से अधिक होगी।

एनसीओसी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार बैठक में सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, खेल आयोजनों सहित सभी तरह के जमावड़ों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया।

पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 57 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 14,215 हो गई है। देश में अब तक 5,95,929 लोग इस महामारी से स्वस्थ हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2021 11:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).