कोविड-19: मरने वालों की संख्या 640 हुई, संक्रमण के मामले 19,984 पर पहुंचे
मंत्रालय ने आगे बताया कि कोविड-19 के 15,474 मरीजों का इलाज चल रहा है, 3,869 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और एक मरीज दूसरे देश चला गया।
नयी दिल्ली, 22 अप्रैल केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को कोविड-19 के कारण देश में मरने वाले लोगों की संख्या 640 हो गई और संक्रमण के मामले 19,984 पर पहुंच गए।
मंत्रालय ने आगे बताया कि कोविड-19 के 15,474 मरीजों का इलाज चल रहा है, 3,869 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और एक मरीज दूसरे देश चला गया।
संक्रमण के कुल मामलों में से 77 लोग विदेशी हैं।
मंगलवार शाम से कुल 37 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 19 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 13 की गुजरात में, तीन की पश्चिम बंगाल में तथा तमिलनाडु और झारखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
संक्रमण के कारण देश में कुल 640 लोगों की मौत हुई है जिनमें सर्वाधिक 251 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 90 लोगों की मौत गुजरात में, 76 लोगों की मौत मध्यप्रदेश में, 47 की मौत दिल्ली में, 25 की मौत राजस्थान में, 23 लोगों की मौत तेलंगाना में और 22 लोगों की मौत आंध्र प्रदेश में हुई है। संक्रमण के कारण उत्तर प्रदेश में 20 मौत हुई है।
हालांकि मंगलवार तक पीटीआई को राज्यों से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक देश में कम से कम 646 लोगों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आज सुबह अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमण के सर्वाधिक 5,218 मामले महाराष्ट्र में, 2,178 मामले गुजरात में, 2,156 मामले दिल्ली में, 1,659 मामले राजस्थान में, 1,596 मामले तमिलनाडु में और 1,552 मामले मध्य प्रदेश में हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

