देश की खबरें | कोविड-19: भारत में मृतक संख्या एक लाख के पार पहुंची
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर एक लाख के पार पहुंच गई है, जबकि संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 64,73,544 हो गई है।
नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर भारत में कोविड-19 संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर एक लाख के पार पहुंच गई है, जबकि संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 64,73,544 हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश में 54 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और इसके साथ ही देश में संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 83.84 प्रतिशत हो गई है।
मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के 79,476 नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 64,73,544 हो गई। वहीं, पिछले 24 घंटे में 1,069 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,00,842 हो गई।
आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 54,27,706 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, देश में अभी 9,44,996 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 14.60 प्रतिशत है।
कोरोना वायरस से मृत्यु दर 1.56 प्रतिशत है।
भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख के पार, पांच सितम्बर को 40 लाख के पार, 16 सितम्बर को 50 लाख के पार और 28 सितम्बर को 60 लाख के पार चले गए थे।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में दो अक्टूबर तक कुल 7,78,50,403 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 11,32,675 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।
देश में पिछले 24 घंटे में जिन 1,069 लोगों की मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र में 424, कर्नाटक में 125, तमिलनाडु में 67, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 53-53, पंजाब में 50, दिल्ली में 37, मध्य प्रदेश में 36 और आंध्र प्रदेश में 31 लोगों की मौत हुई।
अब तक कुल 1,00,842 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 37,480, तमिलनाडु में 9,653, कर्नाटक में 9,119, उत्तर प्रदेश में 5,917, आंध्र प्रदेश में 5,900, दिल्ली में 5,438, पश्चिम बंगाल में 5,070, पंजाब में 3,501, और गुजरात में 3,475 लोगों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण से मरने वालों में से 70 प्रतिशत से अधिक मरीज दूसरी बीमारियों से भी पीड़ित थे।
मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ''हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है।’'
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2020 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

