कोविड-19: औरंगाबाद में संक्रमित महिला की मौत, हिंगोली में एसआरपीएफ के चार जवान संक्रमित
उन्होंने बताया कि औरंगाबाद में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 50 पहुंच गई जिनमें छह लोगों की मौत हो चुकी है वहीं हिंगोली में कुल 11 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं।
औरंगाबाद, 27 अप्रैल महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कोविड-19 से संक्रमित महिला की सोमवार को मौत हो गई वहीं हिंगोली में एसआरपीएफ के चार जवान संक्रमित पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि महिला में शनिवार को संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
उन्होंने बताया कि औरंगाबाद में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 50 पहुंच गई जिनमें छह लोगों की मौत हो चुकी है वहीं हिंगोली में कुल 11 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं।
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ के येलिकर ने कहा, '' महिला की मौत दोपहर 12:30 बजे हुई। औरंगाबाद में कोविड-19 से यह छठी मौत हुई है।
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि हिंगोली में संक्रमित पाए गए चार एसआरपीएफ जवानों की हालत स्थिर हैं और उनमें गंभीर लक्षण नहीं दिख रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘खांसी और बुखार की शिकायत के बाद शुक्रवार को उनके नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। रविवार की देर रात आई रिपोर्ट में पता चला कि वे सभी संक्रमित हैं ।’’
नांदेड़ जिले में सोमवार को 43 व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिले में यह संख्या दो है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2020 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

