एजेंसी न्यूज

रूस में फंसे 143 भारतीय नागरिक लौटे स्वदेश, सात दिन के लिए सभी को किया गया क्वारंटाइन

कोविड-19 के प्रकोप के कारण रूस में लम्बे समय से फंसे 143 भारतीय नागरिकों को लेकर एअर इंडिया का विशेष विमान बृहस्पतिवार तड़के यहां देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर उतरा. इस बीच, स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों के इस समूह के सभी 143 लोग मध्य प्रदेश के हैं.

रूस में फंसे 143 भारतीय नागरिक लौटे स्वदेश, सात दिन के लिए सभी को किया गया क्वारंटाइन
एअरपोर्ट (Photo Credits: ANI)

इंदौर (मध्य प्रदेश), 2 जुलाई: कोविड-19 (Covid-19) के प्रकोप के कारण रूस में लम्बे समय से फंसे 143 भारतीय नागरिकों को लेकर एअर इंडिया का विशेष विमान बृहस्पतिवार तड़के यहां देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर उतरा. स्थानीय विमानतल की निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि एअर इंडिया का विशेष विमान रूस की राजधानी मॉस्को के दोमोदेदोवो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़कर दिल्ली होते हुए भारतीय मानक समय के मुताबिक बृहस्पतिवार तड़के 03:40 बजे इंदौर पहुंचा.

उन्होंने बताया कि रूस में फंसे 143 भारतीय नागरिकों की इस उड़ान के जरिये स्वदेश वापसी हुई है. स्थानीय हवाई अड्डे में इन यात्रियों की स्क्रीनिंग की गयी और उनके सामान को संक्रमणमुक्त किया गया.

यह भी पढ़ें: कोरोना की चपेट में महाराष्ट्र, पिछले 24 घंटे में 5537 मामले पाए जाने के बाद पीड़ितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 80 हजार के पार पहुंची

इस बीच, स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों के इस समूह के सभी 143 लोग मध्य प्रदेश के हैं. इनमें इंदौर के 24 लोग हैं जिन्हें शहर के एक पृथक-वास केंद्र में सात दिन के लिये भेजा गया है. अन्य स्थानों के यात्रियों को उनके घरों के लिये रवाना किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2020 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).