कोविड-19 : चव्हाण ने केंद्र से पीपीई किट पर जीएसटी माफ करने का अनुरोध किया
यहां संवाददाताओं से बात करते हुए चव्हाण ने कहा कि पीपीई किट पर जीएसटी 12 से 18 प्रतिशत तक है, इसे पूरी तरह खत्म करना चाहिए या इसे पांच प्रतिशत कर देना चाहिए। चव्हाण कोविड-19 पर महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यबल के प्रमुख हैं।
मुंबई, 30 अप्रैल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने बृहस्पतिवार को केंद्र से निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट पर जीएसटी माफ करने का अनुरोध किया और एक समान मूल्य नीति के जरिए कीमतों को नियंत्रित करने की मांग की ।
यहां संवाददाताओं से बात करते हुए चव्हाण ने कहा कि पीपीई किट पर जीएसटी 12 से 18 प्रतिशत तक है, इसे पूरी तरह खत्म करना चाहिए या इसे पांच प्रतिशत कर देना चाहिए। चव्हाण कोविड-19 पर महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यबल के प्रमुख हैं।
उन्होंने कहा कि निजी डॉक्टरों और अस्पतालों को पीपीई और एन-95 मास्क की आपूर्ति के लिए भी नीति तय होनी चाहिए । सरकार को कोविड-19 से निपटने में निजी चिकित्सा कर्मियों को शामिल करने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का भी उल्लेख करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए एंबुलेंस, बेड और आईसीयू की उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए ।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए भी एक नीति बनाने की जरूरत है।
प्रदेश कांग्रेस कार्यबल ने छह महीने तक कृषि क्षेत्र के लिए बिजली शुल्क माफ करने का सुझाव दिया है। इसके अलावा कृषि कर्ज और मासिक कर्ज भुगतान पर छूट की भी सिफारिश की गयी है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 07:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

