कोविड-19: केंद्रीय टीम ने किया कोलकाता के पास स्थित पृथक केंद्र का दौरा
कोविड-19 से लड़ने में राज्य की तैयारियों को देखने के लिए केंद्र की दो टीम पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं।
कोलकाता, 23 अप्रैल केंद्र की एक टीम ने कोलकाता के पास राजरहाट क्षेत्र स्थित एक पृथक केंद्र का दौरा किया, ताकि कोविड-19 की स्थिति का जायजा लिया जा सके।
कोविड-19 से लड़ने में राज्य की तैयारियों को देखने के लिए केंद्र की दो टीम पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं।
कोलकाता में मौजूद अंतर मंत्रालयी टीम ने बुधवार को राज्य सरकार से इस बारे में विस्तृत ब्योरा मांगा कि राज्य में परीक्षण जांच का स्तर पर्याप्त है और क्या ऑक्सीजन, आईसीयू बिस्तर तथा वेंटीलेटर पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं।
इस संबंध में अधिकारी ने बताया कि राज्य की राजधानी में रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ नौकरशाह अपूर्ब चंद्र के नेतृत्व वाली केंद्रीय टीम ने उत्तरी 24 परगना में राजरहाट स्थित पृथक केंद्र का दौरा किया।
उत्तर बंगाल में मौजूद दूसरी टीम को अभी क्षेत्रों का दौरा शुरू करना है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में केंद्रीय टीम भेजने की निंदा की थी और आरोप लगाया था कि राज्य को खराब जांच किट भेजी गईं।
कोरोना वायरस की स्थिति के आकलन के लिए राज्य में दो केंद्रीय टीम भेजने पर केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच वाकयुद्ध चला।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2020 12:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

