एजेंसी न्यूज

कोविड-19: केंद्रीय टीम ने कोलकाता में अस्पताल, पृथक केंद्र का दौरा किया

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कोविड-19: केंद्रीय टीम ने कोलकाता में अस्पताल, पृथक केंद्र का दौरा किया
जमात

कोलकाता, 23 अप्रैल केंद्र की एक टीम ने बृहस्पतिवार को नगर के एक अस्पताल और उत्तरी 24 परगना जिले के राजारहाट क्षेत्र स्थित एक पृथक केंद्र का दौरा किया ताकि कोविड-19 से निपटने के लिए राज्य की तैयारियों का जायजा लिया जा सके।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कोरोना वायरस से लड़ने में राज्य की तैयारियों को देखने के लिए केंद्र की दो टीमें पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं।

कोलकाता में मौजूद अंतर मंत्रालयी टीम ने बुधवार को राज्य सरकार से इस बारे में विस्तृत ब्योरा मांगा कि क्या राज्य में परीक्षण जांच का स्तर पर्याप्त है और क्या ऑक्सीजन, आईसीयू बिस्तर तथा वेंटीलेटर पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं।

अधिकारी ने बताया कि रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ नौकरशाह अपूर्ब चंद्र के नेतृत्व वाली केंद्रीय टीम ने उत्तरी 24 परगना में राजरहाट स्थित पृथक केंद्र का दौरा किया। टीम करीब एक घंटे तक वहां रही।

बाद में दोपहर बाद उस टीम ने एम आर बांगुड़ अस्पताल का दौरा किया जहां कोरोना वायरस के कई मरीज भर्ती हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘पृथक केंद्र और अस्पताल, दोनों स्थानों पर केंद्रीय टीम ने डॉक्टरों तथा अधिकारियों से बातचीत की तथा ब्यौरे पर गौर किया। टीम के सदस्यों ने यह भी पूछा कि वहां स्वास्थ्य कर्मियों के सामने कोई समस्या भी है।’’

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी विनीत जोशी के नेतृत्व में उत्तर बंगाल की टीम ने जलपाईगुड़ी जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों से मुलाकात की और स्थिति का जायजा लिया।

इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में केंद्रीय टीम भेजने की निंदा की थी और आरोप लगाया था कि राज्य को खराब जांच किट भेजी गईं।

कोरोना वायरस की स्थिति के आकलन के लिए राज्य में दो केंद्रीय टीम भेजने पर केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच वाकयुद्ध चला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2020 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).