वुहान के अस्पतालों में कोविड-19 के मामले शून्य हुए: अधिकारी
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के एक प्रवक्ता मी फेंग ने कहा, ‘‘परिणाम वुहान में चिकित्साकर्मियों के कठिन प्रयासों’’ और उन लोगों की मदद से प्राप्त हुए जिन्हें वायरस के खिलाफ लड़ाई में शहर की सहायता के लिए देशभर से भेजा गया था।
बीजिंग/वुहान, 26 अप्रैल चीन के वुहान में अस्पताल में भर्ती कोविड-19 मरीजों की संख्या रविवार को पहली बार शून्य हो गई। यह शहर के लिए एक और मील का पत्थर है जिसे 76 दिन के लॉकडाउन के बाद आठ अप्रैल को खोला गया था।
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के एक प्रवक्ता मी फेंग ने कहा, ‘‘परिणाम वुहान में चिकित्साकर्मियों के कठिन प्रयासों’’ और उन लोगों की मदद से प्राप्त हुए जिन्हें वायरस के खिलाफ लड़ाई में शहर की सहायता के लिए देशभर से भेजा गया था।
सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के मुताबिक वुहान में आखिरी मरीज शुक्रवार को ठीक हो गया, जिससे शहर में कोरोना वायरस रोगियों की संख्या शून्य हो गई।
हुबेई प्रांत के स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि शनिवार को कोविड-19 से संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया या इससे किसी की मौत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आयी।
आयोग ने कहा कि वुहान में ठीक होने के बाद 11 कोरोना वायरस मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
हुबेई में अभी तक कोविड-19 के 68,128 मामले सामने आये हैं जिसमें से 50,333 मामले वुहान में आये हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2020 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).