एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश में कोविड-19 के मामले साढ़े आठ लाख के करीब पहुंचे, मृतक संख्या 22,674 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में रविवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 28,637 मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 8,49,553 हो गए हैं। वहीं, एक दिन में बीमारी से 551 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 22,674 हो गई है।

देश की खबरें | देश में कोविड-19 के मामले साढ़े आठ लाख के करीब पहुंचे, मृतक संख्या 22,674 हुई

नयी दिल्ली, 12 जुलाई देश में रविवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 28,637 मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 8,49,553 हो गए हैं। वहीं, एक दिन में बीमारी से 551 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 22,674 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 5,34,620 हो गई है जबकि 2,92,258 लोगों का अब भी इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े | सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के कारण भुवनेश्वर में बढ़ रहे हैं COVID-19 के मामले: राज्य नगर निगम.

अधिकारियों ने कहा, “अब तक करीब 62.93 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हुए हैं।”

संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े | दिल्ली: निजामुद्दीन रेलवे यार्ड के एक शेड में लगी आग, किसी के घायल होनें की कोई सुचना नहीं: 12 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

यह लगातार तीसरा दिन है जब देश में कोविड-19 के 26,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक 11 जुलाई तक कुल 1,15,87,153 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 2,80,151 नमूनों की शनिवार को जांच की गई।

पिछले 24 घंटों में जिन 551 लोगों की मौत हुई हैं, उनमें 223 महाराष्ट्र से, 70 कर्नाटक से, 69 तमिलनाडु से, 34 दिल्ली से, 26 पश्चिम बंगाल से, 24 उत्तर प्रदेश से, 17 आंध्र प्रदेश से, 12 बिहार से, 10-10 गुजरात और जम्मू-कश्मीर से, नौ तेलंगाना से, आठ-आठ असम और पंजाब से तथा सात हरियाणा से हैं।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में छह-छह लोगों की मौत हुई है। इसके बाद ओडिशा में पांच, गोवा में तीन, केरल में दो और पुडुचेरी तथा त्रिपुरा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

वहीं, अब तक हुई कुल 22,674 मौतों में, महाराष्ट्र में सबसे अधिक 10,116 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद दिल्ली में 3,334 मौत, गुजरात में 2,032, तमिलनाडु में 1,898, उत्तर प्रदेश में 913, पश्चिम बंगाल में 906, मध्य प्रदेश में 644, कर्नाटक में 613 और राजस्थान में 503 लोगों की मौत हुई है।

तेलंगाना में इस बीमारी से अब तक 348, आंध्र प्रदेश में 309, हरियाणा में 297, पंजाब में 195, जम्मू-कश्मीर में 169, बिहार में 131, ओडिशा में 61, उत्तराखंड में 46, असम में 35 और केरल में 29, झारखंड में 23, पुडुचेरी में 18, छत्तीसगढ़ में 17, गोवा में 12, हिमाचल प्रदेश में 11, चंडीगढ़ में सात, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और त्रिपुरा में दो-दो तथा लद्दाख में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 70 प्रतिशत से अधिक मौत अन्य गंभीर बीमारियों के चलते हुई हैं।

संक्रमण के सर्वाधिक 2,46,000 मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 1,34,226, दिल्ली में 1,10,921, गुजरात में 40,941, उत्तर प्रदेश में 35,092, कर्नाटक में 36,216 और तेलंगाना में 33,402 मामले हैं।

वहीं, पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के मामले बढ़कर 28,453, आंध्र प्रदेश में 27,235, राजस्थान में 23,748, हरियाणा में 20,582 और मध्य प्रदेश में 17,201 हो गए हैं।

असम में संक्रमण के 15,536 मामले, बिहार में 15,373, ओडिशा में 12,526 और जम्मू-कश्मीर में 10,156 मामले हैं। पंजाब में 7,587 जबकि केरल में 7,438 मामले हैं।

छत्तीसगढ़ में कुल 3,897 लोग संक्रमण की चपेट में हैं जबकि झारखंड में 3,613, उत्तराखंड में 3,417, गोवा में 2,368, त्रिपुरा में 1,949, मणिपुर में 1,593, पुडुचेरी में 1,337, हिमाचल प्रदेश में 1,182 और लद्दाख में 1,077 लोग संक्रमित हैं।

नगालैंड में कोविड-19 के 748, चंडीगढ़ में 555 और दादरा और नगर हवेली तथा दमन एवं दीव में मिलाकर 471 मामले हैं।

अरुणाचल प्रदेश से 341 मामले, मिजोरम से 227, मेघालय से 207, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 163 जबकि सिक्किम से 151 मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2020 11:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).