महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,655
अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को ये 142 नए मामले सामने आए।
ठाणे, आठ मई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 142 नए मामले सामने आने के बाद यहां कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 1,655 हो गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को ये 142 नए मामले सामने आए।
उन्होंने बताया कि अभी तक यहां 44 संक्रमित लोगों की जान जा चुकी है।
नगर निकाय की टैली के अनुसार, ठाणे में 560, कल्याण डोम्बिवली में 253, मीरा भायन्दर में 202, नवी मुम्बई में 484, उल्हासनगर में 17, भिवंडी निजामपुर में 20, अंबरनाथ में 12, बदलापुर में 42 और ठाणे ग्रामीण में 65 मामले हैं।
केवल ठाणे शहर में ही बृहस्पतिवार को 64 मामले सामने आए थे। इनमें छह माह का एक बच्चा और 10 साल से कम उम्र के छह बच्चे शामिल हैं। कई मरीजों की उम्र 80 के आस-पास है।
अधिकारियों ने बताया कि एक संक्रमित व्यक्ति के अंतिम संस्कार में कुछ लोगों के शामिल होने के बाद ठाणे शहर में यह मामले बढ़े। उस व्यक्ति के संक्रमित होने की बात बाद में सामने आई थी।
अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के 202 मामले सामने आए हैं और 10 लोगों की इससे जान जा चुकी है। इनमें से अधिकतर मामले वसई विरार नगर निगम सीमा के अधीन सामने आए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

