ओडिशा में Covid-19 के मामलों का आंकड़ा 17 हजार के पार, मृतकों की संख्या हुई 91
ओडिशा में रविवार को कोविड-19 से संक्रमित 736 नए मरीज मिलने के बाद राज्य में संक्रमण का आंकड़ा 17,000 पार कर गया. इसके अलावा पांच और संक्रमित मरीजों की मौत के बाद राज्य में इस संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 91 हो गई. एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी.
भुवनेश्वर, 19 जुलाई: ओडिशा में रविवार को कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित 736 नए मरीज मिलने के बाद राज्य में संक्रमण का आंकड़ा 17,000 पार कर गया. इसके अलावा पांच और संक्रमित मरीजों की मौत के बाद राज्य में इस संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 91 हो गई. एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राज्य के 25 जिलों में सामने आए इन मामलों के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा 17,437 पहुंच गया है.
अधिकारी के मुताबिक इन 736 नए मामलों में से 481 मरीज विभिन्न पृथक-वास केंद्रों के हैं जबकि बाकी 255 मरीज पहले से संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं. राज्य में 10 जुलाई को कोविड-19 के सर्वाधिक 755 मामले सामने आए थे.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में सिख संस्था ने COVID-19 संक्रमित मरीजों के लिए निशुल्क एंबुलेंस सुविधा की शुरु
अधिकारी ने बताया कि पांच में से तीन मरीजों की मौत ओडिशा के संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित गंजाम जिले में हुई है. बाकी दो मरीजों की मौत सुंदरगढ़ और जगतसिंहपुर जिले में हुई. उन्होंने बताया कि इसके अलावा कोविड-19 से संक्रमित दो अन्य मरीजों की मौत किन्हीं अन्य कारणों से हुई.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2020 01:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

