देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के मामले 55 लाख के पार, मरीजों के ठीक होने की दर 80.86 प्रतिशत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के कुल मामले मंगलवार को 55 लाख के पार चले गए। वहीं, पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 1,01,468 मरीज ठीक भी हुए हैं ।
नयी दिल्ली, 22 सितम्बर भारत में कोविड-19 के कुल मामले मंगलवार को 55 लाख के पार चले गए। वहीं, पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 1,01,468 मरीज ठीक भी हुए हैं ।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कुल 44,97,867 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर 80.86 प्रतिशत हो गई है।
मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 75,083 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 55,62,663 हो गए। वहीं, 1,053 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 88,935 हो गई।
कोविड-19 से मौतों की दर 1.60 प्रतिशत है।
यह भी पढ़े | Farm Bills Row: किसान बिल बवाल पर बोले पी चिदंबरम, किसानों को एक नहीं बल्कि कई हजार मार्केट चाहिए.
आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 9,75,861 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 17.54 प्रतिशत है।
भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख के पार, पांच सितम्बर को 40 लाख के पार और 16 सितम्बर को 50 लाख के पार चले गए थे।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 21 सितम्बर तक कुल 6,53,25,779 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, इनमें से 9,33,185 नमूनों की जांच सोमवार को ही की गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2020 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

