देश की खबरें | भारत में एक दिन में कोविड-19 के मामलों की संख्या 17,000 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में सर्वाधिक वृद्धि शुक्रवार को सामने आई जब संक्रमण के दैनिक मामले बढ़कर 17,000 के पार पहुंच गए।

नयी दिल्ली, 26 जून केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में सर्वाधिक वृद्धि शुक्रवार को सामने आई जब संक्रमण के दैनिक मामले बढ़कर 17,000 के पार पहुंच गए।

इस दौरान महामारी से 407 मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 15,301 हो गई। इसके साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,90,401 हो गई है।

यह भी पढ़े | Aurangabad's Bajaj Factory Temporarily Shut After Employees Test COVID-19 Positive: औरंगाबाद में बजाज कंपनी के 79 कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित, दो दिन कंपनी रहेगी बंद.

सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 17,296 मामले सामने आए।

भारत में लगातार सातवें दिन 14,000 से अधिक मामले सामने आए और एक जून से 26 जून तक के बीच संक्रमण के 2,99,866 मामले बढ़े हैं।

यह भी पढ़े | CBSE Board Exams 2020: सुप्रीम कोर्ट ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द करने संबंधी अधिसूचना को दी मंजूर.

सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार अभी देश में 1,89,463 मरीजों का इलाज चल रहा है और 2,85,636 मरीज ठीक हो चुके हैं।

एक अधिकारी ने बताया, “अभी तक लगभग 58.24 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।”

संक्रमण के कुल मामलों की संख्या में विदेशी भी शामिल हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 25 जून तक कुल 77,76,228 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 2,15,446 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई।

शुक्रवार की सुबह तक सामने आए संक्रमण से 407 मौतों में से 192 महाराष्ट्र के हैं।

इसके अलावा दिल्ली में 64, तमिलनाडु में 45, गुजरात में 18, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में 15-15, आंध्र प्रदेश में 12, हरियाणा में 10, मध्य प्रदेश में आठ, पंजाब में सात, कर्नाटक में छह, तेलंगाना में पांच, राजस्थान में चार और जम्मू कश्मीर में दो लोगों की इस बीमारी से मौत हुई।

पिछले चौबीस घंटे में अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और उत्तराखंड में कोविड-19 से एक-एक लोगों की इस बीमारी से मौत हुई।

देश में महामारी से अब तक कुल 15,301 मौतें हो चुकी हैं जिनमें से महाराष्ट्र में 6,931, दिल्ली में 2,429, गुजरात में 1,753, तमिलनाडु में 911, उत्तर प्रदेश में 611, पश्चिम बंगाल में 606, मध्य प्रदेश में 542, राजस्थान में 379 और तेलंगाना में हुई 230 मौतें शामिल हैं।

अब तक कोविड-19 से हरियाणा में 198, कर्नाटक में 170, आंध्र प्रदेश में 136, पंजाब में 120, जम्मू-कश्मीर में 90, बिहार में 57, उत्तराखंड में 36, केरल में 22 और ओडिशा में 17 मौतें हो चुकी हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 से छत्तीसगढ़ और झारखंड में 12-12, असम, हिमाचल और पुडुचेरी में नौ-नौ, चंडीगढ़ में छह, गोवा में दो और मेघालय, त्रिपुरा, लद्दाख तथा अरुणाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतों के मामले में मरीज को कोई अन्य बड़ी बीमारी भी थी।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में अब तक कोविड-19 के 1,47,741 मामले सामने आ चुके हैं।

इसके अलावा दिल्ली में 73,780, तमिलनाडु में 70,977, गुजरात में 29,520, उत्तर प्रदेश में 20,193, राजस्थान में 16,296 और पश्चिम बंगाल में 15,648 मामले सामने आ चुके हैं।

मध्य प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 12,596 हो गए हैं और हरियाणा में अब तक 12,463 मामले सामने आए हैं।

तेलंगाना में 11,364, आंध्र प्रदेश में 10,884 और कर्नाटक में 10,560 मामले सामने आ चुके हैं।

बिहार में अब तक कुल 8,473, जम्मू कश्मीर में 6,549, असम में 6,321 और ओडिशा में 5,962 लोग संक्रमण के शिकार हुए हैं।

पंजाब में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 4,769 और केरल में 3,726 मामले सामने आ चुके हैं।

उत्तराखंड में 2,691, छत्तीसगढ़ में 2,452, झारखंड में 2,262, त्रिपुरा में 1,290, मणिपुर में 1,056, गोवा में 995, लद्दाख में 941 और हिमाचल प्रदेश में 839 मामले सामने आ चुके हैं।

पुडुचेरी में कोविड-19 के 502, चंडीगढ़ में 423, नगालैंड में 355 और अरुणाचल प्रदेश में 160 मामले सामने आ चुके हैं।

दादरा नगर हवेली और दमन - दीव में कुल मिलाकर अब तक कोविड-19 के 155 मामले सामने आए हैं।

अब तक मिजोरम में 145, सिक्किम में 85, अंडमान - निकोबार द्वीप समूह में 59 और मेघालय में 46 मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय ने कहा, “हम आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ अपने आंकड़ों का मिलान कर रहे हैं।”

मंत्रालय ने कहा कि राज्यवार आंकड़ों में परिवर्तन हो सकता है।

यश शाहिद

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\