देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के मामले स्थिर हो गए हैं, जल्द कम होने की संभावना: जैन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामले स्थिर हो गए हैं और जल्द ही इनके कम होने की उम्मीद है।
नयी दिल्ली, 12 जनवरी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामले स्थिर हो गए हैं और जल्द ही इनके कम होने की उम्मीद है।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संक्रमण दर से मामलों के चरम पर पहुंचने का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता और कहा कि दिल्ली में बुधवार को 25000 के आसपास नए मामले आ सकते हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘‘ मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की दर स्थिर है और मामले भी स्थिर हो गए हैं। अस्पताल में अब भी बिस्तर (बेड) खाली हैं।’’
मुंबई के साथ परिदृश्य की तुलना करते हुए, मंत्री ने कहा कि वहां मामलों में गिरावट शुरू हो गई है और यहां भी जल्द ऐसा होने की संभावना है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर दो-तीन दिन में संक्रमण के मामले कम हो गए तो, पाबंदियां हटा दी जाएंगी।
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को संक्रमण से 23 मरीजों की मौत हो गई थी। इस महीने में 11 दिन में 93 लोगों की अभी तक संक्रमण से मौत हो चुकी है, जबकि पिछले पांच महीने में दिल्ली में संक्रमण से 54 लोगों की मौत हुई थी। दिसंबर में नौ, नवंबर में सात, अक्टूबर में चार, सितंबर में पांच, अगस्त में 29 संक्रमितों की मौत हुई थी। वहीं, जुलाई में 76 लोगों की संक्रमण से जान गई थी।
जैन ने कहा, ‘‘गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है, जबकि कोरोना वायरस के इलाज के लिए अधिक लोग अस्पताल नहीं आ रहे हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2022 12:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

