विदेश की खबरें | पाकिस्तान में चीन से अधिक हुए कोविड-19 के मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले बृहस्तपतिवार को चीन से अधिक हो गए।
इस्लामाबाद, चार जून पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले बृहस्तपतिवार को चीन से अधिक हो गए।
पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में 4,688 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 85,246 हो गए।
यह भी पढ़े | COVID-19 महामारी का वैश्विक आंकड़ा 64 लाख के पार, 3.85 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौतें.
अमेरिकी ‘जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय’ के आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के 84,160 मामलों के साथ चीन विश्व में वायरस से प्रभावित देशों की सूची में 18वें नंबर पर है और पाकिस्तान 17वें नंबर पर है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि अभी तक पाकिस्तान में वायरस से 1,770 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें से 82 लोगों की जान पिछले 24 घंटे में गई है।
मंत्रालय ने बताया कि पिछने 24 घंटे में 4,688 नए मामले भी सामने आए।
अभी तक 30,128 लोग ठीक भी हो चुके हैं।
देश में संक्रमण के सबसे ज्यादा 32,910 मामले सिंध प्रांत से, इसके बाद पंजाब में 31,104, खैबर पख्तुनख्वा में 11,373, बलूचिस्तान में 5,224, इस्लामाबाद से 3,544, गिलगित-बाल्टिस्तान से 824, आजाद कश्मीर (पाकिस्तान के कब्जे वाले) में 285 मामले हैं।
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 20,167 नमूनों की जांच भी की गई। अभी तक देश में 615,511 लोगों की जांच हो चुकी है।
चीन के वुहान से पिछले साल फैलने शुरू हुए इस वायरस से दुनियाभर में अभी तक 6,511,000 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 3,86,000 से अधिक लोगों की जान गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2020 01:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

