कोविड-19: विनिर्माण को डिजिटल प्रौद्योगिकी का अधिक इस्तेमाल कर सकती हैं वाहन कंपनियां : ईवाई
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस स्वास्थ्य संकट का लोगों पर गहरा असर पड़ेगा। विशेष रूप से शॉप-फ्लोर में काम करने के तरीके पर।
नयी दिल्ली, 10 मई देश के वाहन उद्योग के समक्ष श्रमबल की उपलब्धता और शॉप-फ्लोर पर स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रबंधन की चुनौतियां आ रही हैं। परामर्शक कंपनी ईवाई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से वाहन विनिर्माता कंपनियां ठेका श्रमिकों के बजाय डिजिटल प्रौद्योगिकी का अधिक इस्तेमाल कर सकती हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस स्वास्थ्य संकट का लोगों पर गहरा असर पड़ेगा। विशेष रूप से शॉप-फ्लोर में काम करने के तरीके पर।
ईवाई की रिपोर्ट ‘‘अभी, अगला और उससे आगे:भविष्य का वाहन कारखाना’ में कहा गया है कि कार्यस्थल पर सुरक्षा के संबंध में संगठनों को मौजूदा कार्य नियमनों में काफी बदलाव करने होंगे। संगठनों को कई तरह के दिशानिर्देशों का अनुपालन करना होगा।’’
रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 के बाद वाहन कंपनियों को शॉप-फ्लोर पर डिजिटल प्रौद्योगिकियों को अपनाना होगा। वाहन कंपनियों को आगे आने वाली नए ‘सामान्य’ से तालमेल बैठाने को नया पारिस्थितिकी तंत्र बनाना होगा।
ईवाई ने कहा कि वाहन क्षेत्र को श्रमबल की कमी और शॉप-फ्लोर पर स्वास्थ्य और सुरक्षा की चिंताओं से जूझना पड़ेगा। ‘एक डिजिटल शॉ-फ्लोर जिसमें योजना और क्रियान्वयन कुछ विशेष तरीके से होगा, नया ‘सामान्य’ होगा।
रिपोर्ट में कहा गया है कि लॉकडाउन के दौरान प्रवासी श्रमिकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है, इसलिए वे काम पर लौटने में हिचकिचा रहे हैं। कुछ शॉप-फ्लोर तो पूरी तरह खाली दिख रहे हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक अपने घरों को लौट गए हैं। ऐसा में लॉकडाउन के बाद ठेका श्रमिकों को पर वापस लाना आसान नहीं होगा।
रिपोर्ट कहती है कि देश के वाहन उद्योग में कुल श्रमबल में से आधे से ज्यादा ठेका श्रमिक हैं। आगे चलकर ठेका श्रमिकों की कमी हो सकती है। ऐसे में वाहन उद्योग ठेका श्रमिकों पर अपनी निर्भरता को कम करने और आटोमेशन पर ध्यान केंद्रित करेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 11:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

