एजेंसी न्यूज

कोविड-19 से देश में मृतक संख्या 824 हुई, मामलों की संख्या 26,496 पहुंची :स्वास्थ्य मंत्रालय

मंत्रालय द्वारा शनिवार शाम को बताए गए ताजा आंकड़ों के बाद से अब तक 45 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो चुकी है, वहीं इस अवधि में कुल 1,554 मामले सामने आए हैं।

कोविड-19 से देश में मृतक संख्या 824 हुई, मामलों की संख्या 26,496 पहुंची :स्वास्थ्य मंत्रालय
जमात

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल देश में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर रविवार को 824 हो गई, वहीं संक्रमण के कुल मामले 26,496 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय द्वारा शनिवार शाम को बताए गए ताजा आंकड़ों के बाद से अब तक 45 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो चुकी है, वहीं इस अवधि में कुल 1,554 मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 संक्रमित 19,868 मरीजों का इलाज चल रहा है, वहीं 5,803 को ठीक होने के बाद अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से छुट्टी दी जा चुकी है। एक रोगी देश छोड़कर जा चुका है।

संक्रमण के कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक भी हैं।

शनिवार शाम से सामने आए मौत के 45 मामलों में महाराष्ट्र से 22 , गुजरात से छह और मध्य प्रदेश से सात मामले हैं।

अब तक मौत के कुल 824 मामलों में सर्वाधिक महाराष्ट्र से आए हैं जिनकी संख्या 323 है, इसके बाद गुजरात से 133, मध्य प्रदेश से 99, दिल्ली से 54, आंध्र प्रदेश से 31 और राजस्थान से 27 रोगियों की मौत के मामले आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2020 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).