एजेंसी न्यूज

कोविड-19: खुद अनुशासन’’ में रहें, घरों से ना निकलें : इमरान खान

देश में कोरोना वायरस के अभी 8,516 मामले सामने आए हैं और करीब 170 लोगों की इससे जान गई है।

कोविड-19: खुद अनुशासन’’ में रहें, घरों से ना निकलें : इमरान खान

इस्लामाबाद, 20 अप्रैल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने वैश्विक महामारी कोविड-19 से निपटने की लड़ाई में लोगों से ‘‘ खुद अनुशासन ’’ दिखाने और घरों में ही रहने की सोमवार को अपील की।

देश में कोरोना वायरस के अभी 8,516 मामले सामने आए हैं और करीब 170 लोगों की इससे जान गई है।

मई मध्य में कोरोना वायरस के मामलों के बढ़ने और स्वास्थ्य प्रणाली के दबाव में आने की चिंता जाहिर करने के कुछ दिन बाद खान ने लोगों से ये अपील की।

इमरान खान ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं लोगों से कहना चाहूंगा कि वैश्विक महामारी के दौरान जितना हो सकें घर में रहें। जितना अधिक लोग खुद अनुशासन में रहेंगे, कोविड-19 से निपटना और लॉकडाउन में ढील देना उतना आसान होगा।’’

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार पंजाब में कोरोना वायरस के 3,822, सिंध में 2,544, खैबर-पख्तूनख्वा में1,235 , बलूचिस्तान में 432, गिलगित-बाल्टिस्तान में 263, इस्लामाबाद में 171और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 49 मामले हैं। वहीं 168 लोगों की वायरस से संक्रमित होने के बाद जान जा चुकी है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाओं ने अभी तक नए आंकड़ें जारी नहीं किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2020 01:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).