विदेश की खबरें | कोविड-19 : बांग्लादेश ने सभी प्रतिबंध तीन अगस्त तक बढ़ाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बांग्लादेश ने देश में सार्वजनिक गतिविधियों और आवाजाही पर लगे प्रतिबंधों को तीन अगस्त तक बढ़ा दिया है।

ढाका, एक जुलाई कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बांग्लादेश ने देश में सार्वजनिक गतिविधियों और आवाजाही पर लगे प्रतिबंधों को तीन अगस्त तक बढ़ा दिया है।

देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1,45,483 हो गए हैं और इससे अभी 1,847 लोगों की जान जा चुकी है।

यह भी पढ़े | निगार जौहर बनी पाकिस्तान की पहली महिला लेफ्टिनेंट जनरल.

‘डेली स्टार’ की खबर के अनुसार देश में लगे राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध मंगलवार शाम समाप्त हो रहे थे, जिसे सरकार ने बढ़ाने की घोषणा की।

कैबिनेट डिविजन द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया , ‘‘ प्रतिबंध एक जुलाई से तीन अगस्त तक जारी रहेंगे। साप्ताहिक छुट्टियों पर भी प्रतिबंध जारी रहेंगे’’

यह भी पढ़े | पाकिस्तान एयरलाइंस को बड़ा झटका, EASA ने 6 महीने के लिए यूरोप आने वाले विमानों पर लगाया बैन.

अधिसूचना में कहा गया कि दवाओं, चिकित्सा सेवाओं सहित जरूरी वस्तुओं की खरीद या बिक्री की तत्काल आवश्यकता के अलावा किसी को भी रात दस बजे से सुबह पांच बजे के बीच घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस अधिसूचना में 11 निर्देश हैं। इसमें कहा गया कि घर के बाहर सभी को मास्क पहनना होगा, सामाजिक दूरी बनाकर रखनी होगी और स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

उसने कहा कि सभी बाजार, दुकानें और शॉपिंग मॉल शाम सात बजे से पहले बंद हो जाएंगे। सभी शॉपिंग मॉल के प्रवेश बिंदुओं पर हाथ धोने की वयवस्था, वाहन को संक्रमण मुक्त करने की सुविधा होना अनिवार्य है।

सार्वजनिक वाहन, यात्री नौकाएं, ट्रेनें और विमान सेवाओं को स्वीकृत क्षेत्रों में सीमित संख्या में यात्रियों के साथ अनुमति दी गई है।

वहीं कोई भी शैक्षणिक संस्थान प्रतिबंध के दौरान नहीं खुलेगा। हालांकि ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को बताया था कि देश में एक दिन में सबसे अधिक 64 लोगों की कोविड-19 से जान गई और 3,682 नए मामले सामने आए।

इससे पहले 16 जून को एक दिन में सबसे अधिक 53 लोगों की जान गई थी। वहीं सोमवार को 4,014 नए मामले सामने आए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\