एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | कोविड-19 : आस्ट्रेलिया में एक ही दिन में सबसे अधिक मौत के मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक ही दिन में सबसे अधिक 19 लोगों की मौत हो गई। ये सभी मौतें पिछले 24 घंटे में विक्टोरिया राज्य में हुईं।

विदेश की खबरें | कोविड-19 : आस्ट्रेलिया में एक ही दिन में सबसे अधिक मौत के मामले सामने आए

मेलबर्न, 10 अगस्त आस्ट्रेलिया में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक ही दिन में सबसे अधिक 19 लोगों की मौत हो गई। ये सभी मौतें पिछले 24 घंटे में विक्टोरिया राज्य में हुईं।

वहीं, देश में सोमवार को संक्रमण के 322 नए मामले सामने आए जोकि पिछले 12 दिन में एक ही दिन में सामने आए सबसे कम मामले हैं।

यह भी पढ़े | Pakistan में भारी बारिश से 64 लोगों की मौत.

आस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अब तक 314 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 9,365 मरीज उपचाराधीन हैं।

आस्ट्रेलिया में एक अगस्त तक 200 मरीजों की मौत हो चुकी थी और सिर्फ नौ दिन में यह आंकड़ा बढ़कर 300 तक पहुंच गया।

यह भी पढ़े | Firing In Washington: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में फायरिंग, 1 शख्स की मौत, 9 घायल.

विक्टोरिया राज्य के प्रमुख डेनियल एंड्रयूज ने कोविड-19 संबंधी दैनिक रिपोर्ट में सोमवार को कहा कि कोविड-19 का प्रकोप अब तक राज्य के सामने आयी ''सबसे बड़ी चुनौती'' है।

विक्टोरिया राज्य में हुईं अधिकतर मौत के मामले बुजुर्गों से संबंधित हैं।

प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने मौतों को लेकर शोक व्यक्त किया और कहा कि यह खबर दिल दहलाने वाली है। उन्होंने कहा कि यह मायने नहीं रखता कि कोविड-19 से किस उम्र के लोग प्रभावित हो रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2020 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).