देश की खबरें | कोविड-19 रोधी टीके से गर्भनाल को नहीं होता है कोई नुकसान : अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का कोविड-19 रोधी टीके की खुराक लेना सुरक्षित रहेगा और इससे गर्भनाल को नुकसान पहुंचने का कोई प्रमाण नहीं है।

नयी दिल्ली, 12 मई गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का कोविड-19 रोधी टीके की खुराक लेना सुरक्षित रहेगा और इससे गर्भनाल को नुकसान पहुंचने का कोई प्रमाण नहीं है।

पत्रिका ‘ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी’ में मंगलवार को प्रकाशित अपनी तरह के पहले अध्ययन में कहा गया कि इस तरह के कई लेख आए हैं कि गर्भावस्था में कोविड-19 टीका लेना सुरक्षित है।

अमेरिका स्थित नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के फेनबर्ग स्कूल ऑफ मेडिसिन के सहायक प्रोफेसर जेफ्री गोल्डस्टीन ने कहा, ‘‘गर्भनाल विमान में ‘ब्लैक बॉक्स’ की तरह होती है। अगर गर्भावस्था के दौरान कुछ भी गड़बड़ी आती है तो हम गर्भनाल (प्लैसेंटा) में बदलाव देख सकते हैं जिससे पता चल सकता है कि क्या हुआ।’’

गोल्डस्टीन ने कहा, ‘‘इससे हम कह सकते हैं कि कोविड-19 रोधी टीका लेने से गर्भनाल को कोई नुकसान नहीं होता।’’

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा है कि टीके को लेकर खासकर गर्भवती महिलाओं के बीच हिचक का भाव है।

नार्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर एवं अध्ययन की सह लेखक एमिली मिलर ने कहा, ‘‘ये आरंभिक आंकड़े हैं, लेकिन हमारी टीम को उम्मीद है कि इससे गर्भावस्था के दौरान टीके लेने के खतरे को लेकर चिंताएं घट सकती हैं।’’

अध्ययन के लेखकों ने अमेरिका के शिकागो में टीका लेने वाली 84 और टीका नहीं लेने वाली 116 गर्भवती महिलाओं में गर्भनाल का परीक्षण किया। ज्यादातर को गर्भावस्था के सातवें से नौवें महीने के दौरान मॉडर्ना और फाइजर के टीके की खुराक दी गयी थीं।

मिलर ने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए टीके की खुराक लेने वाली गर्भवती महिलाओं को इसे सुरक्षित समझना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान