एजेंसी न्यूज

कोविड-19: एम्स के विशेषज्ञों ने अहमदाबाद के डॉक्टरों को दिए दिशा निर्देश

शहर में कोविड-19 के मरीजों की मौत की दर साढ़े छह प्रतिशत है जो कि देश में इस बीमारी से होने वाली मौत की दर 3.3 प्रतिशत से लगभग दोगुनी है।

कोविड-19: एम्स के विशेषज्ञों ने अहमदाबाद के डॉक्टरों को दिए दिशा निर्देश
जमात

अहमदाबाद, नौ मई अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के विशेषज्ञों ने गुजरात के अहमदाबाद शहर में स्थित सिविल अस्पताल का शनिवार को दौरा किया और कोविड-19 महामारी से मुकाबला करने में सबसे आगे खड़े चिकित्सकों और कर्मचारियों से मुलाकात की।

शहर में कोविड-19 के मरीजों की मौत की दर साढ़े छह प्रतिशत है जो कि देश में इस बीमारी से होने वाली मौत की दर 3.3 प्रतिशत से लगभग दोगुनी है।

एक अधिकारी ने बताया कि एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया और एम्स के चिकित्सा विभाग के डॉ. मनीष सोनेजा भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से शुक्रवार को यहां पहुंचे।

एक विज्ञप्ति में बताया गया कि दोनों वरिष्ठ डॉक्टर सिविल अस्पताल गये और कोविड-19 के मरीजों का इलाज और देखभाल कर रहे डॉक्टरों तथा नर्सों से मुलाकात कर उन्हें दिशा निर्देश दिए।

प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने भी अस्पताल में चिकित्साकर्मियों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह किया था कि कोरोना वायरस मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों को दिशा निर्देश देने के लिए विशेषज्ञों को भेजा जाये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).