देश की खबरें | कोविड-19 बीमारी के बाद की देखभाल के लिए अमित शाह एम्स में भर्ती
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कोविड-19 बीमारी के बाद की देखभाल के लिए यहां स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है।
नयी दिल्ली, 18 अगस्त केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कोविड-19 बीमारी के बाद की देखभाल के लिए यहां स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि थकान और शरीर में दर्द की शिकायत के बाद शाह को यहां भर्ती कराया गया।
एम्स की ओर से जारी एक बयान के अनुसार शाह ठीक हैं और अस्पताल से अपना कामकाज कर रहे हैं।
बयान में कहा गया, “गृह मंत्री अमित शाह को पिछले तीन चार दिन से थकान और शरीर में दर्द की शिकायत थी। उनकी कोविड-19 जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। उन्हें कोविड-19 बीमारी के बाद की देखभाल के लिए एम्स में भर्ती किया गया है। वह ठीक हैं और अस्पताल से अपना कामकाज कर रहे हैं।”
इससे पहले कोरोना वायरस संक्रमण होने पर मेदांता अस्पताल में शाह का उपचार हुआ था।
शुक्रवार को गृह मंत्री ने कहा था कि उनकी जांच में संक्रमण नहीं पाया गया।
उन्होंने यह भी कहा था कि डॉक्टरों की सलाह पर अगले कुछ दिन वह घर पर पृथक-वास करेंगे।
शाह ने दो अगस्त को ट्विटर पर लिखा था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)